KBP Times

Telegram Ban News: NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

Telegram Ban News

Telegram Ban News: 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है. नकल रोकने और परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए यह फैसला लिया गया है. इसके साथ ही टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर 30 जून तक बंद रहेगा. केंद्र सरकार के इस फैसले का NTA ने भी स्वागत किया है.

21 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज
21 जून को होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है. पेपर लीक होने के आरोपों के बाद मई में हुई नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. कैबिनेट सेक्रेटरी टी.वी सोमनाथन ने परीक्षा की तैयारियों के बीच NTA के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की, इसके साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को बिगाड़ने, उसमें बाधा डालने और छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

CRPF-CISF जवानों की होगी तैनाती
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इंडियम एयर फोर्स के जवान प्रश्न पत्रों को लेकर जाएंगे, इसके अलावा परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए CRPF-CISF के जवानों की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही NTA ने परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ काम के लिए ज्यादा जगह की घोषणा की है. सरकार का कहना है कि राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों में आपसी सहयोग का मकसद दोबारा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है.

दोपहर 2 बजे से सवा 5 बजे तक होगी परीक्षा
21 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को राहत देते हुए कई बदलाव किए हैं. सबसे पहला बदलाव परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक फिक्स किया गया है. कुल 195 मिनट की अवधि के दौरान परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने से जुड़ी औपचारिकताएं भी शामिल है. छात्रों के मुताबिक, इन औपचारिकताओं की वजह से परीक्षा का वास्तविक समय प्रभावित होता है. नई व्यवस्था के तहत NTA की तरफ से कोशिश की गई है कि छात्रों को एग्जाम में पर्याप्त समय मिल सके. प्रश्न पुस्तिका में रफ काम के लिए पेज की संख्या दोगुनी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: देश में ड्रोन अटैक के खतरे की आशंका, एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू, सरकार का एजेंसियों को अलर्ट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

2

2