KBP Times

उत्तराखंड के विकासनगर में 2 समुदायों में हिंसक झड़प, युवक की मौत के बाद आक्रोश, पथराव, आगजनी

Vikasnagar Clash

Vikasnagar Clash: उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है. एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.इस दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं भी हुईं. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत में पानी लगाने को लेकर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हालात बेकाबू हो गए.

CCTV में कैद हुआ हिंसा का खौफनाक मंजर
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं.वीडियो में गांव की गलियों में अफरा-तफरी, लोगों की भागदौड़ और दहशत का माहौल साफ नजर आ रहा है.महिलाएं और बच्चे भी डर के साये में सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.

प्रदर्शन, पत्थराव और आगजनी
इस हिंसक झड़प में एक हिंदू युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं.युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए. आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पथराव किया और एक आरोपी के घर में आग लगा दी. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

इंटरनेट बंद, पुलिस की कार्रवाई जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं. स्थानीय विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और मृतक के परिजनों से मुलाकात की तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और माहौल संवेदनशील बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन! भारत को मिला ‘ब्रह्मास्त्र’, बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2