KBP Times

सामरिक महत्व की सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के शक में गिरफ्तार युवक लेकर पुलिस पहुंची जयपुर

suspecious
Suspicious: जैसलमेर में खुफिया इनपुट मिलने के बाद विशेष पुलिस टीम द्वारा दी गई दबिश में गिरफ्तार एक संदिग्ध को जयपुर लाया गया है। आज जयपुर में संयुक्त जांच समिति और विभिन्न खुफिया एजेंसियां उससे पाकिस्तान से संभावित संपर्कों की पूछताछ करेंगी साथ ही उसके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल डिवाइसों की भी जांच की जा रही है। डिलीट किए गए डेटा की पड़ताल और डेटा रिकवर करने के लिए डिवाइसों को फोरेंसिक साइंस लैब भेजने की तैयारी की जा रही है।

शुक्रवार रात जयपुर ले जाया गया

जानकारी के अनुसार सामरिक महत्व की सूचनाएं सीमा पार पाकिस्तान भेजे जाने के इनपुट मिलने पर राज्य विशेष शाखा की तकनीकी सेल, बीआई स्टाफ पोकरण और नाचना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सीमावर्ती गांव हिंगोलो की ढाणी में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।
स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवक को सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार रात जयपुर के लिए रवाना किया। वहां शनिवार को संयुक्त जांच कमेटी और विभिन्न खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच का फोकस उसके स्थानीय संपर्कों और सीमा पार संभावित नेटवर्क पर है।

मोबाइल और डिजिटल डिवाइसों की जांच

जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियां संदिग्ध के मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल डिवाइसों की विस्तार से जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के पाकिस्तान में कई बार सीधे संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई है। अब एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मोबाइल के जरिए किस प्रकार की जानकारी, डेटा या तस्वीरें साझा की गई थीं।

डिलीट डेटा रिकवर करने की तैयारी

जांच को आगे बढ़ाने के लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (थ्ैस्) भेजा जाएगा। वहां डिलीट किए गए डेटा को रिकवर कर डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण किया जाएगा। एजेंसियां मोबाइल में मौजूद सभी तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

जेआईसी के सामने चल रही पूछताछ

स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक पूछताछ के बाद संदिग्ध युवक को कड़ी सुरक्षा के बीच जैसलमेर लाया गया। यहां संयुक्त जांच कमेटी के समक्ष विभिन्न खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां युवक के स्थानीय संपर्कों और सीमा पार के संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

पूरे नेटवर्क की कड़ियां तलाशने पर फोकस

सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान युवक के संपर्कों, डिजिटल गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को समझने पर है। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मौत की झपकी ने ली 2 की जान, 16 घायल, वॉल्वो बस ट्रक में घुसी

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2