KBP Times

मौत की झपकी ने ली 2 की जान, 16 घायल, वॉल्वो बस ट्रक में घुसी

Accident in mahendrgadh

Accident: मनाली से जयपुर के लिए रवाना हुई वॉल्वो बस के ड्राइवर बने कंडेक्टर को नींद की झपकी आ गई और बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो जनों की मौत हो गई जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ है। बस में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। ट्रक में लोहे के एंगल भरे हुए थे। बस पीछे से टकराई जिससे लोहे के एंगलों ने बस का अगला हिस्सा चीर डाला। यह एक्सीडेंट नेशनल हाईवे 152-डी पर बुचावास कट के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- ट्रक रोड किनारे खड़ा था और बस उसमें पीछे से टकरा गई। बस में सवार एक यात्री का आरोप है कि ड्राइवर को नींद आने के बाद कंडक्टर बस चला रहा था। पुलिस और आसपास के लोगों ने खिड़कियों से टूरिस्टों को बाहर निकाला। सभी घायलों का महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस मनाली से जयपुर लौट रही थी और इसमें सवार ज्यादातर लोग जयपुर और राजस्थान के ही रहने वाले हैं।

यूं हुआ भीषण हादसा

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिमाचल के मनाली से टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस जयपुर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाईवे-152 पर बुचावास कट के पास आते ही बस रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि ट्रक में लोहे के एंगल लोड थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ये एंगल कई फीट तक बस में घुस गए। ड्राइवर साइड की सीट इस हादसे में पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कई टूरिस्ट पीछे की सीटों से उछलकर आगे आकर गिरे।

बस यात्री ने बताया

बस में सवार टूरिस्ट तेजस्वी मिश्रा का कहना है कि टक्कर लगते ही उन्हें जोर का झटका लगा। अपनी सीट से उझलकर एक लोहे के पाइप में जाकर गिरे। हादसे के समय बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिसकर्मियों ने खिड़कियों के सहारे टूरिस्टों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुई जयपुर की यशस्विनी मिश्रा का कहना था वह चंडीगढ़ से जयपुर जाने के लिए बस में बैठी थीं। लोग सुबह सो रहे थे, अचानक देखा कि बस का एक्सीडेंट हो गया। यात्री खुद को बचाने के लिए लोगों को बुला रहे थे लेकिन कुछ लोग केवल वीडियो बनाने में लगे रहे। यशस्विनी ने कहा कि मैं मंडी डिस्ट्रिक्ट में जॉब करती हूं। बस से जयपुर घर जा रही थी। एक्सीडेंट के बाद मैंने पुलिस को और एम्बुलेंस को कॉल किया था, मगर एक घंटे बाद हमे मदद मिली। ड्राइवर को बस चलाते- चलाते नींद आ रही थी, इसके बाद कंडक्टर गाड़ी चलाने लगा। जिसके बाद ये हादसा हो गया।

घायलों की संख्या 16 हुई

सभी घायलों का महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ टूरिस्टों को क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। सुबह 16 में से कम से कम 11 की हालत सीरियस बनी हुई है।

जयपुर के ड्राइवर की मौत

इस हादसे में जयपुर के विजयनगर निवासी ड्राइवर सोमवीर (30) और कंडक्टर दिलखुश (31) की मौत हो गई। अधिकांश घायल भी जयपुर के ही रहने वाले हैं। घायलों में जयपुर के नलिन जैन (40), प्रतीक (28), सुरेंद्र (49), सुभाष चंद्र (38), आशीष (44), यशस्वी (29), वसीम अख्तर (46), अभिमन्यु (38), आशुतोष (27), अविनाश (24), गौरव (25), प्रियंका (28) और प्राची (25) शामिल हैं। इनके साथ ही चंडीगढ़ के सोहन (30), राजस्थान के दोसा के रोहित (30) व पांवटा की खुशी (18) भी घायल हुई हैं।

यह भी पढ़ें : पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी निकला आदतन अपराधी, इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू

यह भी देखें: रफीक खान का BJP पर बड़ा हमला! राज्यसभा नामांकन से लेकर गुटबाजी तक खोली पोल | Rafeek Khan

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2