KBP Times

पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी निकला आदतन अपराधी, इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू

fireworks factory
Firecracker factory: जयपुर के खो नागौरियान इलाके में अवैध रुप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का मालिक आदतन अपराधी निकला है, पुलिस रिकॉर्ड में अयुब के खिलाफ छह मामले दर्ज है जिनमें एक दुष्कर्म का मामला भी शामिल है। बताते दें कि दो दिन पूर्व अवैध पटाखा फैक्ट्री में अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में इस विस्फोट मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसे 2 भाई कयूम और कयूम अवैध रूप से संचालित कर रहे थे। हादसे के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आदतन अपराधी हैं संचालक

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कयूम के खिलाफ पहले से ही 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पहला मामला साल 1996 में मालवीय नगर थाने में मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ था। इसके बाद 1997 में मालवीय नगर थाने में ही धारा 147, 341 और 308 के तहत मामला दर्ज किया गया। साल 2002 में दौसा के महुआ क्षेत्र में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। साल 2008 में मालवीय नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जबकि 2013 में ज्योति नगर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं, साल 2024 में खोह-नागोरियान थाने में मारपीट का एक और मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, कयूम आदतन अपराधी है।

इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को सीज कर बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की थी। इसके बाद गुरुवार को पूरे इलाके में सघन डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस उन मकानों और गोदामों की पहचान कर रही है, जहां अवैध रूप से प्लास्टिक के गोदाम, पटाखा निर्माण इकाइयां या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही, बाहरी राज्यों से आकर किराये पर रह रहे लोगों का भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

दिल्ली और तमिलनाडु से मंगवाया जा रहा था अवैध बारूद

वहीं, पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिल्ली और तमिलनाडु से अवैध रूप से बारूद मंगवाकर जयपुर में पटाखों का निर्माण करवा रहे थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी जयपुर में पांच अलग-अलग स्थानों पर अवैध पटाखा फैक्ट्रियां संचालित कर रहे थे।

दिल्ली से संचालित कर रहा था कारोबार

जांच में सामने आया है कि यहां बनने वाले पटाखों की सप्लाई न सिर्फ जयपुर बल्कि दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में भी की जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट को खंगाल रही है और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों को चिह्नित कर रही है। दिल्ली से जुड़ा है फिरोज का कनेक्शन खोह-नागोरियान थाने में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने फिरोज नाम के एक और आरोपी को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार, फिरोज दिल्ली में बैठकर इस पूरे अवैध नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस की एक टीम उसकी धरपकड़ के लिए दिल्ली में भी सक्रिय हो गई है।

2 और शवों की हुई शिनाख्त

उधर, इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो और मृतकों की शिनाख्त हो गई है। इनमें से एक गाजियाबाद का रहने वाला नासिर और दूसरा दिल्ली का रेहान है। हादसे के वक्त दोनों फैक्ट्री के भीतर ही मौजूद थे। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। हादसे में अब तक समीर, आजिम, अब्दुल वहीद, रबिल, बिलाल, अशरफ, नासिर और रेहान समेत कुल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान से राज्यसभा की 2 सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस की निर्विरोध जीत

यह भी देखें: रफीक खान का BJP पर बड़ा हमला! राज्यसभा नामांकन से लेकर गुटबाजी तक खोली पोल | Rafeek Khan

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2