Sanjeev Arora: आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मंगलवार सुबह दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों के अलग-अलग शहरों में रेड मारी है. जबकि संजीव अरोड़ा को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो अभी भी गुरुग्राम की जेल में बंद है. यह पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग यानि पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़ा है.संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के विरोध में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है. ED पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है. मेरी सभी व्यापारियों से अपील है-घबराने की कोई बात नहीं है,पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे.
ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है।
मेरी सभी व्यापारियों से अपील है – घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 9, 2026
6 ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन जारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने संजीव अरोड़ा के पंजाब के लुधियाना और जालंधर, यूपी के बरेली के अलावा दिल्ली-नोएडा के कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की है.जहां छापेमारी की जा रही है वहां संजीव अरोड़ा के घर और दफ्तर दोनों शामिल है. ये ठिकाने उन लोगों और संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनका नाम हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले की जांच में सामने आया है. एजेंसी ने पहले की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया है. इस छापेमारी का अहम मकसद अहम दस्तावेजों के साथ कई डिजिटल सबूत जुटाना है.
जांच एजेंसी के अनुसार, संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में कई वित्तीय लेनदेन और कारोबारी कड़ियों की पड़ताल की जा रही है. इसी सिलसिले में अब फॉलो-अप सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ईडी का पूरा फोकस यही समझने में है कि इस खेल में किन-किन की लोगों की भूमिका अहम रही. पैसों के लेन-देन का नेटवर्क कहां फैला था. संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर हुई कार्रवाई के बाद अब वाले समय में इस केस से जुड़े कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खान सर को मिली बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस से केस डायरी की भी मांग



