KBP Times

विधायकों के बाद अब सांसद भी देंगे ममता का झटका, 14 बागी सांसदों ने भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

West Bengal Politics

Bengal Politics: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन की बैठक जारी है. बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे,ममता बनर्जी,अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला,तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले मौजूद है. वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 14 सांसदों के दिल्ली में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने की खबर ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की है.

बताया जा रहा है कि टीएमसी के पांच बागी सांसद सोमवार सुबह से ही भूपेंद्र यादव के घर पर मौजूद थे.दोपहर करीब एक बजे शुभेंदु अधिकारी वहां पहुंचे और सांसदों के साथ चर्चा की.दोपहर दो बजे के बाद वे आवास से बाहर निकले. बता दें कि लोकसभा में टीएमसी के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद है. पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं.

सुखेंदु शेखर के इस्तीफे के बाद बढ़ीं अटकलें
इस घटनाक्रम से पहले राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के तुरंत बाद पार्टी के पांच सांसद उनसे मिलने पहुंचे. इन सांसदों में बर्दमान पूर्व की सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार के सांसद जगदीश बसुनिया, झारग्राम के सांसद कालिपद सोरेन और बांकुरा के सांसद अरूप चक्रवर्ती शामिल थे. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टीएमसी के भीतर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई है.पहले विधायकों के स्तर पर मतभेद सामने आए थे और अब संसदीय दल में भी असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं.इससे ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं.

ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी कई बातों से वे सहमत हैं. उन्होंने कहा कि संसद के कामकाज को लेकर सुखेंदु ने जो सवाल उठाए हैं, वे पूरी तरह उचित हैं. ऋतब्रत ने दावा किया कि आज सुखेंदु ने आवाज उठाई है, कल अन्य नेता भी ऐसा कर सकते हैं.

INDIA बैठक के बीच बढ़ी TMC की मुश्किलें
दिल्ली में यह राजनीतिक हलचल उस समय सामने आई है जब ममता बनर्जी INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल हैं. दूसरी ओर पार्टी के सांसदों की गतिविधियों और इस्तीफों ने टीएमसी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, लिखा- राहुल गांधी में स्थिरता की कमी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2