KBP Times

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के इस्तीफे पर सस्पेंस, IRGC का सत्ता कब्जाना बताया जा रहा वजह

Iran President Resignation

Iran President Resignation: ईरान की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के इस्तीफा देने की खबर सामने आई. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने देश के सर्वोच्च नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपते हुए सरकार को बड़े फैसलों से बाहर किए जाने और कट्टरपंथी ताकतों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है.हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय और सरकारी सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे विदेशी मीडिया की अफवाह बताया है.

इस्तीफे की रिपोर्ट से मचा राजनीतिक भूचाल
रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कथित तौर पर देश के सर्वोच्च नेतृत्व को भेजे पत्र में कहा कि सरकार और राष्ट्रपति को महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों से दूर रखा जा रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)के कट्टरपंथी गुट अहम मामलों पर नियंत्रण स्थापित कर चुके हैं. पेजेश्कियान ने ऐसी परिस्थितियों में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थता जताते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने का अनुरोध किया है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया निराधार दावा
इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रपति कार्यालय के संचार और सूचना प्रसार के उप-प्रमुख सैयद मेहदी तबाताबेई ने रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह एक विदेशी नेटवर्क द्वारा फैलाया गया झूठा और भ्रामक नैरेटिव है. तबाताबेई ने दावा किया कि कुछ लोग बिना किसी तथ्य के विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं और राष्ट्रपति के इस्तीफे संबंधी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

राष्ट्रपति पद पर कायम हैं पेजेश्कियान-सरकारी सूत्र
IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने भी सरकारी सूत्रों के हवाले से इस्तीफे की खबरों को खारिज किया है.एजेंसी के अनुसार राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और वह अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति जनता की सेवा और देश की एकता के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा विदेशी मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का कोई आधार नहीं है.

यह भी पढ़ें: नेपाली पीएम के विवादित बोल, ‘सिर्फ भारत ने हमारे इलाके नहीं कब्जाए, हमने भी भारतीय जमीन पर किया कब्जा’

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2