Aaradhya : ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी पर सारी लाइमलाइट आराध्या बटोर ले गईं। ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर नीले रंग के खूबसूरत गाउन में शिरकत की थी, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया और फिर इसके बाद शाम को वह होटल से डिनर के लिए निकलीं, तो सभी की नजरें उनसे ज्यादा आराध्या पर ठहर गईं। ऐश्वर्या तो खूबसूरत लग ही रही थीं, पर आराध्या उन्हें टक्कर देती दिखीं। लाल रंग के गाउन में वह स्टनिंग लग रही थीं।
14 साल की आराध्या ने लूट ली महफिल
रेडिट पर भी यूजर्स ऐश्वर्या और आराध्या को देख काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ये दोनों कितनी क्यूट हैं। एक का कमेंट है, आराध्या तो अपनी मां जैसे ही लंबी है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस बात पर सवाल उठाए कि आखिर ऐश्वर्या अब भी क्यों आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं। कम से कम रेड कार्पेट या ऐसे इवेंट में तो उनका हाथ फ्री छोड़ ही सकती हैं।
ऐश्वर्या राय और आराध्या का जलवा
सोशल मीडिया पर कांस फिल्म फेस्टीवल में ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर इन्हीं मां-बेटी की चर्चा हो रही है। आराध्या कई साल से मॉम ऐश्वर्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं, पर यह इस बार पहली बार था, जब उन्होंने वहां रेड कार्पेट पर एंट्री मारी।
इंटरनेट फिदा, 14 साल की बेटी छाई
इंटरनेट पर लोग ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें देख फिदा हो गए। कह रहे है कि इस मां-बेटी जोड़ी जैसी कोई जोड़ी नहीं। वहीं, कई ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ की। 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या का अंदाज ऐसा है कि हर दिल की धड़कन थम जाए।
यह भी पढ़ें : बालकनी में कैसे उगाएं रसीली लीची? जानें स्टेप-बाय-स्टेप…
यह भी देखें : प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | Jaipur News



