CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं. आज (26 मई) सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. इस अचानक हुई बढ़ोतरी की वजह वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू स्तर पर बढ़ रही लागत को माना जा रहा है. इससे पहले भी CNG की कीमत में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है. कुल मिलाकर पिछले 12 दिनों में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल-डीजल ही नहीं अब CNG भी आम आदमी की जेब पर बोझ बनती जा रही है.
चौथी बार बढ़े CNG के दान
बता दें कि सीएनजी की कीमतों में चौथी बार इजाफा किया गया है. इससे पहले तीन बार CNG के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. सबसे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये, 23 मई को 1 रुपये और फिर आज 26 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की नई बढ़ोतरी की मार दिल्ली के कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ने वाली है. क्योंकि दिल्ली एनसीआर में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में सीएनजी का सबसे ज्यादा उपयोग होता है. ऐसे में सीएनजी के रेट में लगातार हो रहे इजाफे के बाद अब ऑटो किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि सीएनजी के दाम में बार-बार बढ़ोतरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है.
10 दिन में 4 बार बढ़ चुके पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि मई महीने में 10 दिन के दौरान 4 बार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर के बढ़ाए गए थे. इसके बाद दूसरे बढ़ोतरी 19 मई को हुई, पेट्रोल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया. तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल की कीमतों में लगभग 87-91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. चौथी बार 25 मई को पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की वजह बताया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से अब आने वाले दिनों में परिवहन, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों की लागत भी बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण, 113 को दिए पद्मश्री अवार्ड



