KBP Times

“प्रधानमंत्री की वो कौन सी मजबूरियां…” पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने पर अरविंद केजरीवाल ने खड़े किए सवाल

Petrol-Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, ढाई-ढाई रुपए के करीब पूरे देश में बढाएं गए हैं. चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं जिससे 10-15 दिनों में पेट्रोल-डीजल पर 7 से 8 रुपये बढ़ गए हैं. रशिया और ईरान हमें सस्ता और पर्याप्त मात्रा में तेल और गैस देने को लिए तैयार है. क्यों नहीं खरीद रहे हम लोग उनसे? मैंने आपसे दो तीन दिन पहले पूछा था, क्या हमारे देश को रशिया और ईरान से तेल और गैस खरीदना चाहिए? लगभग 97% लोगों ने मुझे कहा कि हां हमें खरीदना चाहिए.

“140 करोड़ लोगों को दुख झेलना पड़ रहा है?”
AAP संयोजक ने आगे कहा कि जब हमारे देश के लोग मांग कर रहे हैं कि हमें ईरान और रशिया से तेल और गैस खरीदना चाहिए. वो हमें सस्ता दे रहे हैं, पर्याप्त दे रहे हैं तो हमारे देश के प्रधानमंत्री की क्या मजबूरियां हैं जिसकी वजह से वो तेल और गैस रशिया और ईरान से नहीं खरीद रहे? मैं आपसे पूछना चाहता हूं, आपको क्या लगता है प्रधानमंत्री रशिया और ईरान से तेल और गैस क्यों नहीं खरीद रहे? 140 करोड़ लोग इस वक्त दुखी हैं. 140 करोड़ लोगों के घर का खर्चा नहीं चल रहा. महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है. प्रधानमंत्री की वो कौन सी मजबूरियां हैं जिसकी वजह से 140 करोड़ लोगों को इसके दुख झेलना पड़ रहा है?

“भारत ने खुद को अमेरिका के सामने झुका दिया है”
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ईंधन की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी पर कहा कि जैसे ही बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल के चुनाव खत्म हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम, गैस के दाम बढ़ाने शुरु कर दिए. अब तक 8 रुपए बढ़ाए जा चुके हैं. रूस और ईरान से सस्ता तेल मिल सकता है लेकिन हम उससे तेल नहीं खरीद पा रहे हैं. हम महंगा तेल खरीद रहे हैं क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने मना किया है. जिस तरीके से भारत ने खुद को डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के सामने झुका दिया है, उसकी कीमत देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को चुकानी पड़ रही है.

“ईरान और रूस से सस्ता तेल मिल रहा है”
AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले 10 दिनों में ही पेट्रोल-डीजल की कीमत साढ़े सात रुपये बढ़ गई है. देश में अब ऐसा कोई शहर या राज्य नहीं बचा है जहां पेट्रोल 100 रुपये से कम में मिल रहा हो. एक गरीब आदमी आखिर ईंधन का खर्च कैसे उठाएगा? ईरान और रूस से सस्ता तेल मिल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी वहां से तेल नहीं खरीद रहे हैं। क्यों?

यह भी पढ़ें: “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला…” पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

2

2