KBP Times

“PM मोदी के खिलाफ युवाओं को भड़का कर युद्ध कराएंगे…” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: बिहार की राजधानी पटना में आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को नहीं समझ पा रहे हैं ये चाहते हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ देश के युवा को भड़का कर युद्ध कराएंगे. ये देश पीएम से प्रेम करता है देश में जब-जब ऐसी कुछ घटनाएं हुई है तो ये देश खड़ा रहा है. पीएम मोदी के अपील पर देश काम कर रहा है. राहुल गांधी अब कांग्रेस के नहीं रहे हैं ये ‘राहुल मियां’ बन गए हैं. माओवादी मुस्लिम कांग्रेस इन्होंने बना दिया है और ये गलतफहमी में न रहें देश पीएम मोदी के साथ है.

“ज्योतिषी बनने की कोशिश कर रहे हैं”
इससे पहले रविवार को भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा कि ‘राहुल मियां’ को पहले लोगों से कहना चाहिए कि बकरीद पर जाकर गाय काटी जाए, इससे उन्हें खुशी मिलेगी. अगर वह ज्योतिषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले अपना भविष्य देखें और लोगों को बताएं. लोग उनका अपना भविष्य बता रहे हैं लेकिन अब वे दूसरों का भविष्य बता रहे हैं. राहुल बाबा अब राहुल बाबा नहीं रहे, बल्कि ‘मुस्लिम भाई जान’ बन गए हैं. उन्होंने ‘माओवादी मुस्लिम कांग्रेस’ बनाई है और वे मुस्लिम वोटों को वोट समझते हैं. यह सब राहुल गांधी के लिए काम नहीं करने वाला है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बोला हमला
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, वो शत्रु जैसा व्यवहार कर रहे हैं. राहुल गांधी एक जिम्मेदार पद पर हैं, लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. राहुल गांधी ने जिन शब्दों का प्रयोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए किया है, उसके लिए उनको माफी मांगनी पड़ेगी वरना देश उनको माफ नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कब थमेगा सिलसिला? दिल्ली में तेल ₹102 पार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

2

2