Cockroach Janata Party News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है कि वे सुबह 8 बजकर 25 बजे एक्स पर बताया कि वे CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. दीपके ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करके बताया कि मेटा की रिकवरी प्रक्रिया के जरिए उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट को कई बार वापस पाने की कोशिश की, लेकिन हर वो असफल रहे. हालांकि यूजर्स उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देख पा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर दोपहर ढाई बजे तक CJP के 22 मिलियम फॉलोअर्स हो गए हैं. वहीं अभिजीत दीपके के एक्स अकाउंट पर सुबह साढ़े 11 बजे तक फॉलोअर्स की संख्या 192.2K हो गई है. इससे पहले शुक्रवार को अभिजीत ने दावा किया था कि उन्हें वॉट्सअप के जरिए जान से मारने की धमकियां मिल रही है. उनके माता-पिता ने भी बेटे की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी.
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय काफी वायरल है. कुछ दिनों के अंदर उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करोंड़ों की संख्या में फॉसोअर्स हासिल किए हैं. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी फॉसोअर्स की संख्या में मामले में पीछे छोड़ दिया है.
21 मई को एक्स अकाउंट बंद हुआ
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स अकाउंट को 21 मई को ब्लॉक कर दिया गया था. जब X अकाउंट ब्लॉक किया गया तब उसपर 1.93 लाख से ज्यादा फॉसोअर्स थे. कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया गया था. इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा कॉकरोच डोंच डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं.
“उनकी नींद उड़ गई है”
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले अभिजीत दिपके के माता-पिता भगवान दिपके और अनीता दिपके ने गुरुवार को एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि वे अपने बेटे को राजनीति में नहीं देखना चाहते थे. अभिजीत के इस कदम के बारे में जानने के बाद से उनकी नींद उड़ गई है. भगवान दिपके ने आगे कहा कि आज का माहौल देखकर डर लगना स्वाभाविक है. चाहे उसके कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों. उसने खुद भी भारत लौटने पर गिरफ्तार होने का डर जाहिर किया है. वो मशहूर हो गया है और ऐसे लोगों को अक्सर गिरफ्तार कर लिया जाता है. पिछली 2 रातों से इसी चिंता में मैं सो नहीं पाया हूं कि उसके साथ क्या हो सकता है. अभिजीत की मां अनीता दिपके ने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बारे में हमें पड़ोसियों से पता चला था. वो चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे. वो आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुका था. तभी मैंने उसे कहा था कि राजनीति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है उसे कोई नौकरी कर लेनी चाहिए.



