Harbhajan Singh: पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद उठ रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गद्दार कहने वालों को पहले यह बताना चाहिए कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची गई थी. हरभजन ने बिना नाम लिए कई नेताओं पर पंजाब को लूटने और सौदेबाजी करने के आरोप लगाए.
गद्दार कहने वालों पर हरभजन का पलटवार
हरभजन सिंह ने एक्स पर देवेंद्र यादव (देव) की एक पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा. और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी. अपनी जुबान क्यों गंदी करूं मैं और मुझे ग़द्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी. अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से. और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया. पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए, पंजाब को लूट खा गए.
समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा । और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी । अपनी जुबान क्यों गंदी करूँ मै । और मुझे ग़द्दार कहने वालो पहले अपने लोगो से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी । अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से… https://t.co/5sd2sxQDO7
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 22, 2026
“उनकी घटिया सोच को दर्शाता है”
इसके अलावा डॉक्टर एसपी नाम की एक यूजर के पोस्ट पर जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा कि दीदी, राजनीतिक पार्टी के लोगों ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और मुझे गद्दार लिखा. आम लोग ऐसे काम नहीं करते. आखिर पार्टी के लोगों को यह सब करने के निर्देश किसने दिए थे? इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है. मैंने 20 साल तक खेल के मैदान में देश का नाम ऊंचा किया है और आपके लोगों को लगता है कि अगर कोई मुझे कोई टैग दे देगा, तो वही हमेशा मेरे साथ जुड़ा रहेगा. असल में, यह सिर्फ उनकी घटिया सोच को दर्शाता है. चलिए, इस देश की जनता ही तय करेगी कि वे मुझे किस रूप में याद रखना चाहती है. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कुछ Paid Trollers मेरे बारे में क्या बकवास लिखते हैं. क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोग फर्जी नामों से Paid Social Media Accounts चलाते हैं.
दीदी political party ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा । common लोग तो ऐसे काम नहीं करते । किसने निर्देश दिए थे पार्टी people को यह सब काम करे । इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है 20 sal देश का नाम ऊँचा किया खेल कि मैदान में । और आपके लोगो को लगता है वो कोई टैग लाए… https://t.co/ZlHIOXmwOl
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 22, 2026
बीजेपी में जाने पर उठे सवाल
बता दें कि हरभजन सिंह ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे. अप्रैल 2026 में पार्टी में टूट के बाद राघव चड्ढा और स्वाती मालीवाल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ दी थी. इसके बाद से हरभजन सिंह को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट मामले में हाईकोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, केंद्र को एक्सपर्ट पैनल बनाने के निर्देश



