KBP Times

नीदरलैंड में पीएम मोदी बोले-हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे

PM Modi in netherland

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ये दशक दुनिया के लिए आपगदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी। मोदी इन दिनों के नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई।

यूरोप में भारत का गेटवे बनेगा नीदरलैंड

भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद ब्रिज बताया। मोदी ने कहा कि हालात नहीं बदले तो दुनिया की बड़ी आबादी गरीबी की ओर जा सकती है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा न्च्प् ट्रांजेक्शन हुए। दुनिया के आधे डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। भारत ।प् और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 2 में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। 16 मई 2014 को दशकों बाद भारत में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों का भरोसा उन्हें न रुकने देता है और न थकने देता है। नीदरलैंड में भारतीयों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीय समुदाय की प्रशंसा करता है।

महिलाओं की भागीदारी

द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बढ़ते वोटिंग प्रतिशत और महिलाओं की बड़ी भागीदारी का भी जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में 80 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि चुनावों में महिलाओं की भागीदारी भी बेहद ज्यादा रही। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हर साल वोटिंग के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के लोकतंत्र की मजबूती का संकेत बताया।

टयूलिप और कमल

भारत में भी दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन जम्मू कश्मीर में है। जिस तरह नीदरलैंड को ट्यूलिप के लिए जाना जाता है वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। ट्यूलिप और कमल दोनों फूल हमें बताते हैं कि जड़े जाहे पानी में हो या धरती पर अगर सही पोषण मिले तो सुंदरता भी मिलती है और मजबूती भी आ जाती है। यही भारत और नीदरलैंड के बीच पाटर्नरशिप का भी आधार है।

यह भी पढ़ें : भोजशाला में सालों बाद बिना रोक-टोक दर्शन, मां वाग्देवी की पूजा और हनुमान-चालीसा का पाठ

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2