KBP Times

नीट पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों को सीबीआई रिमांड

NEET accused CBI remand

NEET : नीट यूजी 2026 पेपर लीक के मामले में गिरफ़्तार किए गए पांच आरोपियों को सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जहां आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. पेशी स्पेशल सीबीआई जज अजय गुप्ता के सामने हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की कस्टडी मांगी, जिस पर कोर्ट ने सीबीआई को आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों की कस्टडी मिल गई है. सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ बहुत जरूरी है क्योंकि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और जांच जारी भी है.

7 आरोपियों की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन आज यानी गुरुवार को सुनवाई के दौरान पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों की पेशी हुई. आरोपियों की पहचान नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मंगिलाल बीवाल, विकास बीवाल और दिनेश बीवाल और गुरुग्राम के यश यादव के रूप में हुई है. शुभम खैरनार (30) दो दिन की ट्रांजिट रीमांड के बाद दिल्ली लाया गया, जिस पर परीक्षा लीक करने का मुख्य आरोप है.

सीबीआई ने कोर्ट में क्या कहा?

सीबीआई ने इससे पहले अदालत को बताया था कि इस मामले में कई राज्यों के लोगों के शामिल होने का शक है और जांच के लिए हिरासत में पूछताछ ज़रूरी है. इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी दे दी है. मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए 3 मई को हुई नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच मंगलवार को रद्द कर दिया गया था. सरकार ने सीबीआई से इन अनियमितताओं की पूरी जांच करने को कहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2