KBP Times

“22 साल, 54 विदेश यात्राएं.. राहुल के दौरों की फंडिंग किसने की? संबित पात्रा ने खड़े किए सवाल

Sambit Patra

Rahul Gandhi Foreign Trips: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल खड़े किए. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद लगभग 22 वर्षों से इलेक्टेड ऑफिस में हैं. इन 22 वर्षों में वो कितनी बार विदेश गए? जो जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और घोषित की गई है, उसके अनुसार 54 विदेश यात्राएं बनती हैं. इनमें इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर, संयुक्त अरब अमीरात की यात्राएं शामिल हैं. इसके अलावा 3 मई 2026 को X और अन्य सोशल मीडिया पर जो फुटेज सर्कुलेट हुआ, वो अघोषित यात्रा रही. अघोषित यात्राओं में मस्कट और ओमान भी है. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि राहुल गांधी के कुछ विदेश दौरे ऑन रिकॉर्ड नहीं है.

“60 करोड़ रुपये का खर्च कहां से किया”
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि असेसमेंट वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक के फॉर्म-26 हलफनामों में राहुल गांधी द्वारा घोषित कुल आय लगभग 11 करोड़ रुपये थी, तो विदेश यात्राओं पर कथित 60 करोड़ रुपये का खर्च कहां से आया. उन्होंने कहा कि देश की जनता को इस फंडिंग के स्त्रोत के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए. देश की जनता को यह भी जानने का अधिकार है कि विदेश दौरों का खर्च किसने उठाया और इन यात्राओं का उद्देश्य क्या था.

यह भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट जंग के बीच मोदी सरकार ने चीनी एक्सपोर्ट पर लगाया बैन, विदेश नहीं जाएगी शुगर

“राहुल गांधी की आमदनी थी 11 करोड़ रुपए”
उन्होंने कहा कि 60 करोड़ राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा पर व्यक्तिगत तौर पर खर्च किया है. इसमें हमने कोई कमेटी वाली यात्रा नहीं गिनी है. भारत की सरकार ने उन्हें कहीं भेजा है या पार्लियामेंट की किसी कमेटी में चले गए हैं, उन यात्राओं को इनक्लूड नहीं किया है. ये 54 यात्राएं वो हैं जो उनकी व्यक्तिगत हैं, उसमें 60 करोड़ खर्च हुए हैं. अब हमारे पास यहां पर फॉर्म 26 है. जब कोई MP चुनाव लड़ता है या MLA चुनाव लड़ता है तो वह नॉमिनेशन के समय एफिडेविट सबमिट करता है. एफिडेविट में फॉर्म 26 भी सबमिट होता है और जब फॉर्म 26 सबमिट होता है तो आप अपनी आमदनी भी डिक्लेयर करते हैं. 10 असेसमेंट ईयर में राहुल गांधी की आमदनी थी 11 करोड़ रुपए. आमदनी 11 करोड़ रुपए की और विदेश यात्रा में खर्चा 60 करोड़ रुपए किए हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2