KBP Times

PM मोदी की अपील पर भड़के राहुल गांधी तो BJP नेताओं ने किया पलटवार, बताया- ‘रिजेक्टेड माल’

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Statement Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में देशवासियों से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल-डीजल कम जलाने, मेट्रो से यात्रा करने की अपील की. साथ ही कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने को कहा. पीएम मोदी की इस अपील पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर हमला बोला. जिसके बाद से बीजेपी नेता लगातार उनपर पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति में सबसे ज़्यादा ‘रिजेक्टेड माल’ हैं. सभी ने उन्हें रिजेक्ट किया है, हमेशा रिजेक्ट किया है और हर राज्य में रिजेक्टेड है. राहुल गांधी को हम महत्व देते नहीं है. देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है, देश पीएम मोदी के पीछे खड़ा है. देश बार-बार पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद देता है.

“राहुल गांधी को देश का इतिहास मालूम नहीं है”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश का इतिहास मालूम नहीं है. प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है. जब-जब भारत में संकट आया है तब-तब भारत ने इसका मुकाबला किया है. राहुल गांधी बताएं कि क्या पंडित नेहरू विफल प्रधानमंत्री थे? 1962 के युद्ध के समय हमारे पास सोने की कमी थी और उन्होंने देश से आह्वान किया था. हमारी मां, बहनों और बेटियों ने मंगलसूत्र तक दान दिया था.

यह भी पढ़ें: “देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं…” राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की अपील पर साधा निशाना

“उनको तो पीएम मोदी की पूजा करनी चाहिए”
वहीं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जयसवाल ने PM मोदी की लोगों से अपील को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बचत, एक साल सोना न खरीदने की अपील की है. क्योंकि पेट्रोल-डीजल के मामले में खाड़ी देशों पर निर्भर करते हैं. बहुत लंबे समय से ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है. इसलिए प्रधानमंत्री ने आह्रान किया कि तेल की बचत करें, जितना सोना हम खरीदते है उतना हमारा पैसे का मूल्य डॉलर के मुकाबले कम हो रहा है. इसलिए एक साल सोना नहीं खरीदे, इसकी उन्होंने अपील की है. वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदमी सिर्फ गाल बजाता है, वैश्विक संकट के बीच 140 करोड़ लोगों का देश कैसे चल रहा है, उनको तो पीएम मोदी की पूजा करनी चाहिए. लेकिन कांग्रेसियों को देश की कोई चिंता नहीं है. वे हर वक्त राष्ट्र विरोधी काम ही करते हैं. कांग्रेसियों को तो इंसान क्या भगवान भी सजा देगा.

क्या बोले थे राहुल गांधी?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पीएम मोदी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं. 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए. हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2