KBP Times

तमिलनाडु में पिक्चर क्लियर, विजय थलापति बनेंगे CM, VCK ने टीवीके को सौंपा समर्थन पत्र

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay News:तमिलनाडू विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छठे दिन आज शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है. VCK प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK के जनरल सेक्रेटरी इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर दिया है, जिसमें राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना सपोर्ट दिया गया. VCK ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है. इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन मिल गया है, जिससे विधायकों की संख्या 119 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद TVK समर्थकों में खुशी की लहर है. VCK ऑफिस के बाहर TVK और VCK के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

3 बार राज्यपाल से मिल चुके हैं विजय
VCK के समर्थन की अटकलें पिछले 5 दिनों से चल रही थी. VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार को TVK को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक समर्थन का औपचारिक पत्र नहीं सौंपा. जिसकी वजह से शनिवार को होने वाला विजय थलापति का शपथ ग्रहण समारोह टल गया. 3 बार विजय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं. लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था. जिसकी वजह से राज्यपाल ने विजय को कहा कि वे 118 विधायकों का समर्थन दिखाए, उसके बिना वे उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते.

बहुमत के आकंड़े पर पहुंची TVK
बता दें कि तमिलनाडू विधानसभा चुनावों में TVK सबसे ज्यादा सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. तमिलनाडू में कुल 234 सीटें है. जिसमें से TVK ने 108 सीटें जीती हैं. लेकिन वो बहुमत के लिए TVK को 118 विधायकों की जरूरत है. ऐसे में कांग्रेस के पांच विधायकों ने TVK को समर्थन पहले ही दिया है. कांग्रेस की सीटों को मिलाने के बाद TVK के पास 113 सीटें हो गई है. लेकिन थलापति विजय ने 2 सीटों से चुनाव जीता है जिसकी वजह से उन्हें एक सीट खाली करने होगी. इसके बाद TVK के पास 112 सीटें बची. ऐसे में अब CPI, CPI (M) और VCK के 2-2 विधायकों के साथ आ जाने से TVK बहुमत के आकंड़े पर पहुंच गई है.

इसी बीच खबर सामने आई है कि IUML ने भी राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया. अब TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है. जिससे उनके पास विधायकों की संख्या 121 हो गई है.

यह भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भड़की AAP, केजरीवाल, भगवंत मान ने BJP पर बोला हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2