KBP Times

‘झालमुड़ी’ बनी BJP की लोकप्रियता का प्रतीक, पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे खिलाकर मनाई खुशी

West Bengal Election Result 2026

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आया ‘झालमुड़ी’ आज 4 मई को नतीजों के दिन ट्रेंड कर रहा है. बीजेपी और एनडीए के नेता ‘झालमुड़ी’ खाकर बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाड़ग्राम में सड़क किनारे रुकने और झालमुड़ी का आनंद लेने की तस्वीर साझा की थी. जिसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम चरण तक झालमुरी चर्चा का विषय बना रहा.

बंगाली शब्द ‘झाल’ से व्युत्पन्न स्नैक के नाम का अर्थ मसालेदार या तीखा होता है. पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि मैंने झालमुड़ी खाई, लेकिन झाल टीएमसी को लगी. वहीं पश्चिम बंगाल में आज बंगाल की मजबूत बढ़त को देखते हुए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता झाल के साथ जश्न मना रहे हैं.

पीएम मोदी झालमुरी खरीदते हुए. (फाइल फोटो)
पीएम मोदी झालमुड़ी खरीदते हुए. (फाइल फोटो)

 

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत की खुशी में झालमुड़ी और रसोगुल्ला खाकर जश्न मनाती दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी मनाई.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने झालमुरी खाकर जीत की खुशी मनाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी मनाई

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने झालमुड़ी खाते हुए अपनी तस्वीर एक्स हैंडल से शेयर की है. उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुड़ी ही चलेगी. आज झालमुड़ी का दिन है… जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं, किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा. पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी. आज झालमुरी का दिन है जमकर झालमुरी खा रहा हूँ,किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा.

झालमुरी खाते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
झालमुड़ी खाते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

 

यह भी पढ़ें: By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने बनाया जीत का इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं, 4 बीजेपी, 1 सीट कांग्रेस जीती

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2