KBP Times

पश्चिम बंगाल में बढ़त दिखने के साथ ही दिल्ली BJP मुख्यालय में जश्न, कोलकाता में भी सेलिब्रेशन शुरू

Election Results 2026

Election Results 2026:पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं असम में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच राजधानी दिल्ली में पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त दिखने के साथ ही भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है. कोलकाता के बीजेपी कार्यालय में भी सेलिब्रेशन शुरू हो गया है.

“यह जनता बनाम सरकार की लड़ाई थी”

इसी बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि लोगों ने ही इस बार चुनाव लड़ा है. यह जनता बनाम सरकार की लड़ाई थी.

“बीजेपी सरकार बना रही है”

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 3 राउंड के बाद भाजपा 165 सीटें पर आगे है. नंदीग्राम में 3 राउंड के बाद लगभग 7 हजार वोटों से मैं आगे हूं. ममता बनर्जी भवानीपुर में पीछे चल रही हैं. सभी हिंदुओं और सनातनियों का बहुत-बहुत धन्यवाद. ममता बनर्जी भवानीपुर में हारने वाली हैं. भाजपा सरकार बना रही है. भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिल रहा है. प्रारंभिक रुझानों में बंगाल ममता बनर्जी को नकार रहा है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बना रही है. उन्हें (TMC को) भी कुछ सीटें मिल रही हैं, लेकिन जैसा कि मैं पहले से कहता आ रहा था कि वे तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे. उन्हें अच्छी सीटें मिलेंगी, लेकिन वे 100 तक नहीं पहुंच पाएंगे.

भाजपा नेता कीया घोष ने कहा कि लोगों ने भाजपा को चाहा है. TMC का सूपड़ा साफ करके भाजपा आ रही है.

“जनता कुशासन से तंग आ चुकी थी”

भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि अगर उनकी(ममता बनर्जी) सरकार ने 15 सालों में ठीक से बंगाल को चलाया होता, तो आज उनकी पार्टी की यह स्थिति नहीं होती. पश्चिम बंगाल की जनता उनके कुशासन से तंग आ चुकी थी. लोगों में भय का माहौल बना दिया था. जो रूझान आ रहे हैं, उससे साफ है कि भय से बंगाल की जनता बाहर आ गई है. चुनाव आयोग हर चीज पर नजर रखे हुए है. बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2