Election : पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के रुझानों में बंगाल का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष जाता दिख रहा है वहीं तमिलनाडू में बडा उलटफेर हुआ है वहां अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने चौंकातें हुए सौ से उपर सीटों पर आगे रहकर डीएमके और अन्नाद्रमुक को पीछे छोड दिया है। सत्ता के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन की दावेदारी अब कमजोर पडती दिख रही है और भाजपा समर्थित अन्नाद्रमुक दूसरे नंबर पर बडी पार्टी बनी है।
रिकॉर्ड चुनाव
बंगाल में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव दो चरणों में हुआ था. बंगाल की 294 सीटें, असम की 126 सीटें, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 सीटें और पुडुचेरी की 30 सीटों पर आज रिजल्ट आना है.
एग्जिट पोल में किसे मिली बढ़त
Election नतीजों से पहले आए रुझानों में राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है. इस आकलन के मुताबिक, पांच में से भाजपा को बंगाल, असम और पांडुचेरी में कमल खिलता दिख रहा है वहीं केरल हाथ के साथ हो गई है। तमिलनाडू में अभिनेता विजय की विजय हो रही हैं
यह भी देखें : Lucknow: CM योगी ने चयनितों को बांटे नियुक्ति पत्र,डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान! KBP Times



