KBP Times

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर कल फिर होगी वोटिंग, कोलकता में स्ट्रॉन्ग रूम के पास भीड़ लगाने पर रोक

West Bengal Ellection

West Bengal Ellection:पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर चुनाव आयोग ने शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है. दरअसल, दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान 29 अप्रैल को डायमंड हार्बर के चार और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, ईवीएम से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी. मतदान के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 2 महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतदान का फैसला लिया है.

पुनर्मतदान पर बीजेपी ने क्या कहा?
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पुनर्मतदान पर कहा कि मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों में पुनर्मतदान का स्वागत है. डायमंड हार्बर के ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए था लेकिन केवल चार बूथों पर मतदान हो रहा है. कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना ही चाहिए. प्रक्रिया के अनुसार ही ये निर्णय लिया जा रहा है. हम चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं. हम ममता बनर्जी की तरह बात नहीं करते.

CAPF की 700 कंपनियां तैनात
वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन के बाद सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है. 7 ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. सीएपीएफ की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं. खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है. दरअसल, TMC ने गुरुवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों पर बिना सूचना दिए स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार करते हुए पोस्टल बैलेट की छंटाई की बात कही थी. साथ ही कहा था कि सभी ईवीएम सुरक्षित हैं. तीन लेवल की सिक्योरिटी में यह नामुमकिन नहीं है.

गुरुवार रात को करीब 8 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं थीं. वे रात करीब 12: 07 बजे बाहर निकली. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ईवीएम लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे.

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में ‘AAP’ का विश्वासमत सर्वसम्मति से पास, CM मान ने लिया विधायकों की एकजुटता का टेस्ट !

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2