KBP Times

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट में पास, तेजस्वी बोले- नीतीश को फिनिश कर दिया…

Samrat Choudhary

Samrat Choudhary: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सम्राट चौधरी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. आज शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने बहुमत साबित कर दिया है. सम्राट चौधरी ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल किया है. हालांकि सरकार को लेकर पहले से साफ था कि कहीं कोई संकट नहीं है, एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है. विश्वासमत एक प्रक्रिया भर था. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. सदन में चर्चा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू के नेता दावा करते थे कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पद पर नहीं रहने दिया. हमले पहले ही कहा था कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहने देंगे और हुआ भी वहीं. नीतीश को फिनिश कर दिया गया है.

“लालू के ‘पाठशाला’ के मुख्यमंत्री बने हैं”
सदन में बोलते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि विकास के काम के लिए सरकार को स्थिरता की ज़रूरत होती है. लेकिन बिहार एक अनोखा राज्य है, जहां पांच साल में यह पांचवीं सरकार बनी है. हम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को दिल से धन्यवाद देना चाहेंगे कि इलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने जो संकल्प लिया था उन्होंने वो पूरा किया. हम लोगों के लिए तो खुशी की बात है कि ये लालू जी के ‘पाठशाला’ के मुख्यमंत्री बने हैं तो इससे ज्यादा अच्छी बात हमारे लिए क्या हो सकती है. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते, हर किसी को यह जानने का हक है कि उन पर कितने केस चल रहे हैं. लोगों को तो उनकी उम्र भी नहीं पता. लोग किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर ममता बनर्जी पर कसा तंज, कहा- “अगला CM भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा”

“ये सत्ता किसी की बपौती नहीं है”
वहीं विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारा पाठशाला, यही बपौती से बाहर निकलिए ये सत्ता किसी की बपौती नहीं है. लालू यादव ने मुझे जेल में डाला और मेरे 22 परिवार के सदस्यों को जबरदस्ती जेल में भेजा. अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री होते? नीतीश कुमार ने ही लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था और कोई किसी के पाठशाला से नहीं होता है. मैं तो कहा कि मेरी राजनीति में अगर लालू यादव जी का अत्याचार नहीं होता तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बन पाता. इसलिए कोई गलतफहमी में मत रहिए.

तेजस्वी के बयान पर जेडीयू का पलटवार
RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे और क्या कह सकते हैं? तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या वे एक वॉर्ड भी जीत पाते? उनकी तो अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला है. तेजस्वी यादव को खुद सोचना चाहिए कि वे कहां से आए हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2