KBP Times

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, CM धामी ने की PM मोदी के नाम की पहली पूजा

Kedarnath Dham

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए हैं. मंदिर के द्वार खुलते ही हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयकारे गूंजने लगे. चारों तरह भक्तिमय माहौल बन गया. पहाड़ी रास्तों की कठिनाई और ठंढ भी श्रद्धालुओं के जोश कम नहीं कर पाई. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई. उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद नंदी बाबा के भी दर्शन कर आर्शीवाद लिया. सीएम धामी ने दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया.

इस मौके पर मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. सुबह 8 बजे कपाट विधिवत खोलते हुए पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा अर्चना शुरू की. पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. बता दें कि इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है. मंदिर समिति की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि मंदिर परिसर में 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है. फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा.

“भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं”
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं. इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें.

यह भी पढ़ें: PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूमों को किया याद, कहा- भारत आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा…

“चारधाम यात्रा-2026 को दिव्य व भव्य बनाएंगे”
वहीं पीएम मोदी की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री, देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर आपके श्रद्धाभाव से भरे संदेश के लिए हार्दिक आभार. चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त बनाती है. आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हम सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सभी प्रदेशवासी और विश्व भर से आने वाले श्रद्धालु आपके द्वारा दिए गए संकल्पों को आत्मसात कर चारधाम यात्रा-2026 को दिव्य व भव्य बनाएंगे. हर-हर महादेव!

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भी किया पोस्ट
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महाद्रिपार्श्वे च तटे रमन्तं, सम्पूज्यमानं सततं मुनीन्द्रैः। सुरासुरैर्यक्षमहोरगाद्यैः केदारमीशं शिवमेकमीडे॥ श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं. यह अतिशुभ और पावन अवसर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का देशभर में संचार कर रहा है. भगवान भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2