KBP Times

“TMC के गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को आखिरी मौका देता हूं…” पश्चिम बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर जोरदार हमला

PM Narendra Modi

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के बांकुरा में आज(19 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं बंगाल में जहां भी जाता हूं, हर जनसभा, पहले से ज्यादा बड़ी होती जा रही है. यह माहौल, प्यार, उत्साह, उमंग और यह निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान ही महिला सशक्तिकरण से है, महिला सुरक्षा से है इसीलिए देश के हर राज्य में बहन-बेटियां भाजपा को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो, राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं लेकिन आपने देखा होगा कि संसद में क्या हुआ. TMC ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है. बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं. मोदी ने यह सुनिश्चित किया. बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि इसे 2029 से लागू किया जाए. मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया लेकिन TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA और MP बनें क्योंकि बंगाल की बेटियां इनके महा जंगल राज को चुनौती दे रही हैं.

“TMC का भय-काल जाने वाला है”
PM मोदी ने कहा कि ये वही TMC है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है. ये वही TMC है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा. बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी. निर्मम सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. TMC का भय-काल जाने वाला है, भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है.

“अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो”
उन्होंने कहा कि जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं. ये बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है. अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है, अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार. मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं. 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो. क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के संबोधन को कांग्रेस नेताओं ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन, कहा- ये पद की गरिमा के अनुरूप नहीं…

“मातृ शक्ति भरोसा कार्ड की बहुत चर्चा है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ की बहुत चर्चा है. इससे बंगाल की हर बहन बहुत खुश है, इससे बंगाल की हर बहन को हर साल 36,000 रुपये मिलेंगे. यहां भाजपा सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की मदद दी जाएगी. संतान होने पर 5,000 रुपये की मदद केंद्र सरकार द्वारा भी बहनों को दी जाएगी. बेटियों को शिक्षा के लिए 50,000 रुपये की मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा. बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी. निर्मम सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.

“भाजपा सरकार आपकी आमदनी और बचत बढ़ाएगी”
प्रधानमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कि स्वरोज़गार के लिए 20 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. खेती से जुड़ी बहनों के घर हर साल 9,000 रुपये अलग से आएंगे. बंगाल की मेरी माता बहनों बंगाल में भाजपा सरकार आपकी आमदनी और बचत बढ़ाएगी. आपका बिजली बिल ज़ीरो हो, इसके लिए हर लाभार्थी PM सूर्य घर योजना के तहत करीब 80,000 रुपये भाजपा सरकार देगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2