KBP Times

“TMC-बीजेपी में कोई फर्क नहीं, एक दूसरे के भाई-बहन…” AIMIM प्रमुख ओवैसी का BJP-ममता बनर्जी पर हमला

Asaduddin Owaisi

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है. आसनसोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी मजबूत है तो उसकी जिम्मेदार TMC और ममता बनर्जी हैं जितना नुकसान भारत के संविधान और मुस्लिम खास तौर से गरीबों को बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी से होता है उतना नुकसान TMC से भी होता है. बंगाल में जिस ब्लॉक में काफी मुसलमान है वहां पर स्कूल, अस्पताल नहीं है और अगर अस्पताल है तो बेड नहीं है अगर बेड है तो डॉक्टर नहीं है. उस इलाके में जमीन के नीचे लोगों को साफ जल नहीं मिलता है और किसानों को कोई मदद नहीं दी जाती है.

“TMC और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है”
ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आगे कहा कि यहां (पश्चिम बंगाल) पर सबसे दिक्कत महिलाओं को आ रही है. SIR में मुस्लिम लोगों के नाम काटे गए और हिंदुओं का नाम भी काटा गया. बताए क्या ये ममता बनर्जी की जिम्मेदारी नहीं थी कि आपकी सरकार है आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए थी SIR में सभी का नाम हो, सरकार आपकी है मुख्यमंत्री आप हैं सत्ता आपके पास है अगर आप उन गरीबों की मदद कर देती, उनका नाम डालने के लिए दस्तावेज बना देते, लेकिन ममता बनर्जी को सिर्फ आपके वोट से मतलब है आपके नाम अगर कट रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी TMC पर भी आती है. TMC और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है ये सही मायने में एक दूसरे के भाई-बहन हैं जो बंगाल की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा कि हम अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि नतीजें अच्छे आएंगे.

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार से मिली Z सिक्योरिटी, पंजाब सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा, AAP नेता बोलीं- यह कोई संयोग नहीं…

“सिंडिकेट माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे”
वहीं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को बंगाली नव वर्ष (पोइला बोइशाख) की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं. यह नया वर्ष हमारे बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने वाला हो, मैं ऐसी प्रार्थना करता हूं. ये जलपाईगुड़ी बहुत बड़ा राजनीतिक सेंटर है. ममता बनर्जी को निकालने की शुरुआत हमारे जलपाईगुड़ी से ही करनी है. जलपाईगुड़ी की 7 की 7 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालनी है.

उन्होंने कहा कि अब कमल के निशान वाला बटन दबा दो और इस सिंडिकेट माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम हम करेंगे. चाय बागान की इंडस्ट्री खत्म हो रही है. श्रमिकों के वेतन में वृद्धि नहीं करते हैं और इनको भूमि का हक भी नहीं दिया है. मैं आज कहकर जाता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद, ढाई साल में हर चाय बागान को 500 रुपए से ज़्यादा वेतन की बढ़ोतरी करने का काम करेंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2