KBP Times

राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, CM मान बोले- आंधियों को कह दो अपनी औकात…

Ashok Mittal

Ashok Mittal ED Raid:प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी(AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब स्थित 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये कार्रवाई यूनिवर्सिटी के एंड के संबंधित संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की जा रही है. ईडी ने अशोक मित्तल के अलावा उनके बेटे के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की है.

बता दें कि करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी(AAP) ने सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था. जिसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया.अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर है. वे 2022 में AAP से राज्यसभा सांसद बने थे.

“आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें”
अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..Typical मोदी स्टाइल.. हम भो पत्ते नहीं…जो शाख से टूट कर..गिर जाएंगे..आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें.

यह भी पढ़ें: “बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे” अमित शाह ने हुमायूं कबीर को बताया ममता बनर्जी का एजेंट, जमकर बोला हमला

“पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी”
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी(AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे. बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2