KBP Times

“सबकी चार-चार शादियां बंद हो जाएगी…” पश्चिम बंगाल में ममता सरकार पर अमित शाह का निशाना

Amit Shah

West Bengal Elections 2026:पश्चिम बंगाल के बोलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस बार बीरभूम को एक रिकॉर्ड बनाना होगा. सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को देनी है. बीरभूम के लोगों, मुझे बताओ, क्या सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा? किसी गरीब को घर बनाना है, ईंट लानी है, तो ममता के सिंडिकेट वाले पैसे मांगते हैं. सीमेंट की थैली लानी है, तो भी पैसे देने पड़ते हैं. ममता को निकाल दो, टाटा बाय-बाय कह दो. कट मनी वालों को और सिंडिकेट वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी.

उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद डबल इंजन सरकार बनने वाली है और बंगाल के अंदर विकास का नया दौर शुरू होने वाला है. 2013 से 2021 तक हमारे कार्यकर्ताओं को बहुत परेशान किया है. मैं आज TMC के गुंडों को कहकर जाता हूं 23 अप्रैल को अपने घर में बंद रहना, वरना 5 मई को चून-चूनकर आपको जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे.

“अरे ममता दीदी, शर्म करो, शर्म करो”
केंद्रीय मंत्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि काले शीशे में घूमने वाले TMC के गुंडे, कट मनी वसूलने वाले TMC के गुंडे उनको मयूरेश्वर की पानी की समस्या नहीं दिखाई पड़ती. मोदी जी ने करोड़ों रुपया जल जीवन मिशन के लिए भेजा है. आपके गांव में पहुंचा है क्या? कहां गया वो रुपया?. ये रुपया TMC के गुंडे खा गए हैं. उन्होंने कहा कि इतनी सारी दीदी लोग यहां बैठी हैं. ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से नहीं निकलना चाहिए. अरे ममता दीदी, शर्म करो! शर्म करो! एक महिला मुख्यमंत्री होकर आप बंगाल की माताओं और बहनों की सुरक्षा नहीं कर सकतीं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कमल फूल की सरकार बना दो, हम रात को एक बजे भी छोटी बच्ची स्कूटी से निकल पाए इस तरह का बंगाल हम बना कर देंगे.

यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, कहा- हर दल ने राजनीति से ऊपर उठकर…

“UCC लगने के बाद सबकी चार-चार शादियां बंद हो जाएगी”
अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा कि कोई संदेशखाली की घटना नहीं होगी, कोई आरजी कर की घटना नहीं होगी, कोई दुर्गापुर लॉ कॉलेज की घटना नहीं होगी, कोई साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की घटना नहीं होगी. बेटियां हर तरह सुरक्षित रहेंगी. भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम समान नागरिक संहिता लागू करेंगे, UCC लागू करेंगे. UCC लगने के बाद सबकी चार-चार शादियां बंद हो जाएगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2