KBP Times

नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, आगजनी, पत्थबाजी

Noida Workers Protest

Noida Workers Protest:यूपी के नोएडा के फेज-2 में पिछले 3 दिनों से चल रहा प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का धरना आज(13 अप्रैल) उग्र हो गया. वेतन बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित कर्मचारियों में गुस्से में आकर पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. कई अन्य गाड़ियों में आग भी लगा दी.

मजदूरों ने पुलिस की गाड़ी को पलटा
मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मजदूर पुलिस वेन में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. पुलिस वेन को पलटने के बाद मजदूरों ने उसमें आग लगा दी. मजदूर जमकर पथराव करते नजर आ रहे हैं. नोएडा में मजदूर पिछले कुछ दिनों से उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, योगी प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है. जिलाधिकारी का कहना है कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण तक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि जिले में औद्योगिक शांति बनी रहे. बताया यह भी जा रहा है कि नोएडा प्रशासन ने रविवार को प्रदर्शनकारी मजदूरों की ज्यादातर मांगे स्वीकार कर ली थी. जिसमें हर महीने की 10 तारीख को सैलरी, ओवरटाइम, फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे जैसी मांगे शामिल हैं. लेकिन इसके बावजूद आज फिर क्यों मजदूर सड़कों पर उतर आए, ये बात समझ नहीं आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KBP Times (@kbptimes)

यह भी पढ़ें: “होर्मुज हमारे कंट्रोल में, यहां से गुजरना है तो टोल दो…” ईरानी नेता का दावा, ट्रंप ने क्या कहा?

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की
एक दिन पहले जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. बैठक में उनकी मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया था. इसके बावजूद गुस्सा शांत नहीं हुआ और आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया. प्रशासन फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुआ है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2