KBP Times

RGHS की सुविधा 700 प्राइवेट Hospitals में बंद, सरकार ने कहा- स्कीम जारी

RGHS closed

RGHS : राजस्थान के लगभग 700 हॉस्पिटल संचालकों ने राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत ओपीडी और कैशलेस दवाइयों की सर्विस बंद करने का दावा किया है। जबकि सरकार ने कहा है कि हेल्थ स्कीम सही तरीके से संचालिय है। कल ही पूरे प्रदेश में ओपीडी, फार्मा दुकानों से दवाइयां खरीद और हॉस्पिटलों आईपीडी, डे-केयर के हेल्थ स्कीम के तहत 39 हजार टीआईडी जनरेट हुए है।

प्राइवेट हॉस्पिटल ने क्यों की सुविधा बंद

RAHA ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया- राज्य में पिछले 9 माह से भुगतान पेंडिंग हैं। इस कारण अब प्रदेश के 700 प्राइवेट हॉस्पिटल, 5 हजार डॉक्टर्स और 4200 दवाइयों की दुकानों पर हेल्थ स्कीम के तहत मिलने वाली ओपीडी और दवाइयों की सुविधा बंद की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है, कि जब तक पेंडेंसी का 50 फीसदी निस्तारण कर भुगतान नहीं हो जाता, तब तक सुविधाएं बहाल नहीं होगी।

39 हजार TID जनरेट, कोई सुविधा बंद नहीं

राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ के अनुसार RGHS योजना वर्तमान में प्रदेश में सुचारू रूप से संचालित है। इससे रोगियों को सुगमता से लाभ मिल रहा है। कल ही प्रदेशभर में सामान्य दिनों की भांति ही करीब 21 हजार रोगियों ने उपचार सुविधाओं का लाभ लिया। IPD और डे-केयर में करीब 2 हजार रोगियों ने और OPD में करीब 19 हजार रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं। इसी तरह RGHS योजना में एनपैनल फार्मेसी स्टोर से करीब 19 हजार रोगियों ने दवाएं लीं। कुल करीब 39 हजार टीआईडी इस योजना के तहत कल जनरेट की गईं।

पुर्नभरण मॉडल लागू हो

प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर का कहना है कि इस योजना को लेकर कई बार तकनीकी और फाइनेंशियल इश्यू के अलावा भ्रष्टाचार के मामले सामने आते है।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का सरकार को सुझाव है कि या तो सरकार हेल्थ की योजना को बंद कर दे, नहीं तो कैशलेस के स्थान पर पुनर्भरण मॉडल लागू करें। साथ ही पिंक एंड चूज़ की जगह संपूर्ण पारदर्शिता के साथ सभी पात्र, योग्य डॉक्टरों और हॉस्पिटलों को इसमें एम्पैनल करें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

2

2