KBP Times

नवरात्रि स्पेशल: बिना भिगोए मिनटों में बनाएं सॉफ्ट साबूदाना पराठा

Instant Sabudana Paratha Recipe

Navratri special- चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही घरों में व्रत-उपवास का सिलसिला शुरू हो जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और लोग पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान सबसे बड़ी परेशानी होती है कि जल्दी और स्वादिष्ट क्या बनाया जाए जो पेट भी भर दे और ज्यादा मेहनत भी न लगे। ऐसे में साबूदाना से बना पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है। आमतौर पर साबूदाना से कोई भी डिश बनाने से पहले उसे घंटों भिगोना पड़ता है, लेकिन अब आप बिना भिगोए भी इसका सॉफ्ट और टेस्टी पराठा तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि टाइम भी बचाती है।

बिना भिगोए साबूदाना पराठा बनाने के लिए सामग्री
  •  1 कप साबूदाना
  •  2 उबले हुए मध्यम आकार के आलू
  •  2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2-3 चम्मच भुनी मूंगफली का पाउडर
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया
  •  सेंकने के लिए घी
बनाने की आसान विधि

1. साबूदाना भून लें

सबसे पहले साबूदाना को धीमी आंच पर सूखा भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं। जब यह हल्का कुरकुरा हो जाए तो गैस बंद कर दें।

 2. आटा तैयार करें

भुने हुए साबूदाना को ठंडा होने दें। इसके बाद मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। इससे इंस्टेंट साबूदाना आटा तैयार हो जाएगा।

 3. आटा गूंथें

अब इस आटे में उबले हुए आलू मैश करके डालें। साथ में हरी मिर्च, अदरक, मूंगफली पाउडर, सेंधा नमक और हरा धनिया मिलाएं। सबको अच्छे से मिलाकर मुलायम आटा तैयार करें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी या दही डाल सकते हैं।

 4. थोड़ी देर रेस्ट दें

आटे को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाए।

 5. पराठा बनाएं

अब छोटी लोइयां बनाकर हल्के हाथ से बेलें। गरम तवे पर घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा पनीर मिलाकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

सर्व करने का तरीका

गरम-गरम साबूदाना पराठा दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करें। यह खाने में हल्का, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला होता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2