KBP Times

अब इजराइल का वार, ईरान के तेल भंडार को किया तबाह

Israel attack Iran Oil Tanks

Iran and Israel war: खाडी में चल रहे युद्व में इजरायल ने ईरान के तेल भंडार पर हमला कर तबाह करने का दावा किया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने ईरान में तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। ट्रम्प ने कहा कि इसका मतलब है कि ईरान लड़ाई जारी रखने की स्थिति में न रहे और अंत में आत्मसमर्पण कर दे। उन्होंने कहा कि या तो ईरान खुद सरेंडर करे या उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह लड़ने के लायक ही न बचे।

ईरान की धमकी

दूसरी ओर ईरानी सेना ने शनिवार को अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उसके जहाज फारस खाड़ी में आए, तो उन्हें समुद्र में डुबो दिया जाएगा। ईरान का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही ऑयल टैंकरों को सुरक्षा लिए फारस की खाड़ी में जहाज भेज सकती है। ये टैंकर आमतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हैं।

ट्रम्प बोले- ईरान अब दबंग नहीं, बल्कि लूजर बन गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है।

यह भी पढ़ें : War Update: ईरान के हमले में जॉर्डन में तैनात अमेरिकी THAAD सिस्टम तबाह

ईरान ने क्यों मांगी माफी

दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अब पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए।

ईरान की सरकार को हटाना अमेरिका के लिए मुश्किल

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल की एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अमेरिका के नेतृत्व में ईरान पर बड़ा जमीनी हमला भी किया जाए तो भी वहां की मौजूदा सरकार को हटाना आसान नहीं होगा। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने इस बात पर भी संदेह जताया है कि यह युद्ध चार से छह हफ्तों में खत्म हो सकता है।

यह भी देखें : सरकारी नौकरी क्यों? युवाओं को Vasundhara Raje की बड़ी सलाह | जयपुर में सशक्त युवा सम्मेलन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2