KBP Times

नीतेश राणे के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- क्या गांधी जी का हत्यारा मुसलमान था?

Maulana Shahabuddin Razvi

Nitesh Narayan Rane: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश नारायण राणे के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद छिड़ता नजर आ रहा है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नीतेश राणे के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मंत्री रविंद्र जायसवाल, इन तीनों ने कहा है कि मदरसों को बंद कर देना चाहिए. मदरसों से आतंकवादी पैदा होते हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या गांधी जी का हत्यारा मुसलमान था? राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या करने वाला मुसलमान था. क्या नेपाल नरेश के पूरे परिवार को खत्म करने वाला मुसलमान था. क्या श्रीलंका के राष्ट्रपति को मारने वाला मुसलमान था. एक भी मुसलमान नहीं था.

“तीनों मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए”
मौलाना (Shahabuddin Razvi)  ने आगे कहा कि ऐसी कंडीशन में मुसलमान पर ये क्या इल्जाम लगा सकते हैं मुसलमानों पर. यह इतिहास को झुठला रहे हैं. इतिहास गवाह है कि 1857 से 1947 तक 1947 से 2025 तक मदरसे भारत के साथ सीना तान कर रखे रहे. हिंदू भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ते रहे. इंकलाब ज़िंदाबाद का नारा इन्हीं मदरसों के उलेमा ने दिया था. भारत छोड़ो आंदोलन का नारा भी इन भारत के उलेमाओं ने दिया था. अंग्रेजों के खिलाफ फतेव जिहाद इन्हीं उलेमाओं ने दिया था. इन तीनों मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए ये लोग भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “मदरसे आतंकवादियों को तैयार…” नितेश राणे के बयान पर सियासत, कांग्रेस नेता बोले- मानसिक रूप से असंतुलित…

“किस दादा ने कहा कि वो किसी का मदरसा बंद कराएगा”
वहीं बिहार AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने मंत्री नितेश राणे के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मैं यह कह रहा हूं कि उसके किस दादा ने कहा कि वो किसी का मदरसा बंद कराएगा. देश के पूर्वजों ने जो कानून बनाया है, डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब ने जो संविधान हमको दिया है, उसका आर्टिकल 25 हमें धार्मिक आजादी देता है. हमारा सेकुलर भारत है. वो सेकुलरिज्म यह है कि अपने धर्म का पालन करने की पूरी-पूरी आपको आजादी होगी और दूसरे के धर्म का आदर करना आपकी जिम्मेदारी होगी. तो दूसरे के धर्मों का जो अनादर करें, ऐसे लोग जेल में होने चाहिए. मैं कह रहा हूं कि अपने धर्म का पालन कीजिए, दूसरे के धर्म का आदर कीजिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2