KBP Times

अजित पवार के प्लेन हादसे को लेकर विधायक रोहित पवार का बड़ा दावा, कहा- पायलट का इस्तेमाल कर घटना…

Rohit Pawar

Ajit Pawar Death Case: राष्ट्रपति कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने पीसी में महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश हादसे को साजिस करार देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां काम तो कर रही है लेकिन गति इतनी धीमी है कि संदेह बढ़ रहा है. रोहित पवार ने केंद्र सरकार की जांच पर भी उंगली उठाई और डिजिटल सबूतों की मांग की. पवार ने आशंका जताई कि पायलट का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया गया है. रोहित पवार के बयान पर प्रदेश के अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. इसी कड़ी में NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार के दुखद निधन के बाद हमें भी जानकारी मिलनी चाहिए कि हर तरह से हर पहलू की जांच सही दिशा में हो रही है या नहीं. आज AAIB तकनीकी विषयों पर जांच कर रही है.

“CBI ये काम कर सकती है”
प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि सुना है कि ब्लैक बॉक्स अमेरिका भी जा रहा है जांच के लिए. शायद यहां पर वे पूरी तरह से जांच नहीं कर पाए हैं. राज्य सरकार ने CID को भी जांच दी हुई है. लेकिन इतने बड़े नेता के इतने बड़े हादसे के बाद हमें लगता है कि इसमें हर पहलू से जानकारी मिलनी चाहिए. CBI एक विश्वसनीय संस्था है अगर CBI से जांच होगी तो कुछ तथ्य जो और पहलू हैं उसकी भी जानकारी ली जानी चाहिए, CBI ये काम कर सकती है.

यह भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर सियासत तेज, पक्ष-विपक्ष के नेता क्या बोले?

“रोहित पवार एक लोक प्रतिनिधि हैं”
वहीं मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अजित पवार के निधन पर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि रोहित पवार एक लोक प्रतिनिधि हैं. उन्होंने शुरुआत में एक बार कहा था तो ठीक है. तभी मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर डायरेक्टर ऑफ सेफ्टी को जांच करने के लिए कहा था. दुनिया में यही नियम है. वह जांच शुरु हो गई है, ब्लैक बॉक्स मिल गया है. ट्रांसमीशन समेत सभी कुछ मिल गया है. उसकी जांच चल रही है. जांच की रिपोर्ट का इंतेज़ार किए बिना यदि बार बार एक ही बात कही जाती है तो उसमें अजित दादा के प्रति उनका प्रेम है वो दिखाई देता है.

“उसकी जांच होनी ही चाहिए”
इसके अलावा कांग्रेस नेता नसीम खान ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार द्वारा अजित पवार प्लेन क्रैश मामले की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर कहा कि बिल्कुल जांच होनी चाहिए, क्योंकि कहीं न कहीं इतने बड़े नेता, जिनका महाराष्ट्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनकी अचानक प्लेन क्रैश में जान चली जाती है, तो उसकी जांच होनी ही चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2