KBP Times

Apple लॉन्च करेगा अब तक का सबसे सस्ता MacBook, मार्च में एंट्री की उम्मीद, लीक हुए फीचर्स

Apple mac

TechnologyBudget Users को मिलेगा Apple का नया तोहफा  टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया MacBook लॉन्च करने की तैयारी में है, जो अब तक का सबसे सस्ता MacBook हो सकता है। यह लैपटॉप खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में Apple का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस अगले महीने यानी मार्च में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत होगी 1000 डॉलर से कम

 रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस MacBook को 1000 डॉलर यानी करीब 90 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकता है। इसे कंपनी अपने सबसे अफॉर्डेबल MacBook के तौर पर प्रमोट करेगी। कम कीमत बनाए रखने के लिए Apple इसमें स्मार्टफोन-ग्रेड प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी लाइफ भी बेहतर बनी रहेगी।

iPhone वाला प्रोसेसर देगा दमदार परफॉर्मेंस

बताया जा रहा है कि इस नए MacBook में A18 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो iPhone 16 Pro सीरीज में इस्तेमाल हुआ है। यह प्रोसेसर पावर एफिशिएंट होगा और लैपटॉप को स्मूद परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ यह MacBook छोटी स्क्रीन के साथ आ सकता है, जिसकी डिस्प्ले साइज 13 इंच से कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें : बिना इंटरनेट चलेगा देसी AI, फास्ट और पूरी तरह प्राइवेट टेक्नोलॉजी का दाव

कलरफुल डिजाइन से बदलेगा MacBook का लुक

इस बार Apple अपने पारंपरिक सिंपल डिजाइन से हटकर MacBook को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लैपटॉप येलो, लाइट ग्रीन, ब्लू, पिंक, क्लासिक सिल्वर और डार्क ग्रे जैसे रंगों में आ सकता है। इससे यह MacBook खासतौर पर स्टूडेंट्स और यंग यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है।

फीचर्स में होगा थोड़ा कट

बजट को ध्यान में रखते हुए Apple इस MacBook में कुछ प्रीमियम फीचर्स कम कर सकता है। इसमें Thunderbolt पोर्ट नहीं दिया जा सकता है, जबकि चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलेगा। लैपटॉप में 8GB RAM, एलुमिनियम चैसी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी जा सकती है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी होने की उम्मीद है।

यह भी देखें : “डिप्टी सीएम से भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं!” | झोटवाड़ा टायर-केमिकल गोदाम में भीषण आग

किसके लिए होगा यह MacBook खास?

यह नया बजट MacBook स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम करने वाले यूजर्स और उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो पहली बार Apple का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। कम कीमत, दमदार प्रोसेसर और कलरफुल डिजाइन इसे बाजार में मौजूद विंडोज लैपटॉप्स को कड़ी टक्कर देने वाला बना सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2