KBP Times

SBI में 50 साल तक के लोगों को नौकरी के लिए एक अच्छा अवसर

SBI job

Bank Job : बैंक में नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर आया है। SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के लिए रिक्त स्थान हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत SBI वाइस प्रेसिडेंट, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ऊंची लेवल की पोस्ट को भर रहा है। इन पदों के लिए 50 साल के योग्य कैंडिडेट्स को भी आवेदन का मौका दिया जा रहा है। साल का सैलरी पैकेज भी काफी बढ़िया ऑफर किया जा रहा है।

जो कैंडिडेट्स पहले से बैंक की नौकरी का अनुभव रखते हैं, खासतौर से उनके लिए ऑफिसर पोस्ट हासिल करने का यह बेहतरीन मौका है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 05 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

SBI में नौकरी के लिए योग्यता?

SBI में वाइस प्रेसिडेंट बनने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर ऑफ डिजाइन/बीटेक/बी.ई की डिग्री कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशनट टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/आदि की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या MCA/M.Tech/Msc की डिग्री होनी चाहिए। साथ में ह्यूमन फेक्टर्स इंटरनेशनल, गूगल UX/इंटरेक्शन डिजाइन फाउंडेशन आदि का UX सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

इसके अलावा कैंडिडेट को ई-कॉमर्स/बैंकिंग इंडस्ट्री/फिनटेक कंपनी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंज्यूमर फेसिंग कंपनी में 15 साल का अनुभव होना चाहिए। डिप्टी वाइज प्रेसिडेंट के लिए भी समान योग्यता चाहिए लेकिन अनुभव 12 साल तक भी मन्य होगा। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए संबंधित डिग्री, सर्टिफिकेट के साथ 8 साल का अनुभव, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव के लिए 5 साल, डिप्टी मैनेजर के लिए 4 साल का अनुभव रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। योग्यता संबंधित जानकारी कैंडिडेट्स भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

SBI SCO Officer Salary: कितनी मिलेगी?

एज लिमिट- आयुसीमा सभी पदों के लिए अलग-अलग तय की गई है। जिसमें न्यूनतम 25 से अधिकतम 50 वर्ष तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
सैलरी- कॉन्स्ट्रेक्ट पोस्ट पर 40 से 80 लाख तक सालाना पैकेज मिलेगा। वहीं डिप्टी मैनेजर की सैलरी ₹64820- ₹93960/- तक होगी।
कॉन्ट्रेक्ट पीरियड- 5 साल
चयन प्रक्रिया- शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
भर्ती का नोटिफिकेशन-SBI SCO Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक-SBI SCO Vacancy 2026 Apply Online
आवेदन शुल्क- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये, रिजर्व कैटेगिरी के लिए कोई शुल्क नहीं है।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर बनने की योग्यता मेहनत से अधिक सिस्टम से तय होगी

यह भी देखें : जयपुर के फुट ओवरब्रिज बने मौ*त का रास्ता! 4 साल से बंद, जिम्मेदार कौन?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2