KBP Times

असम में PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘नकारात्मक राजनीति को देश लगातार नकार रहा है’

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को असम के कलियाबोर में 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया. इस दौरान 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों-गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 2 वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं. मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला था और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीबी से महसूस किया. मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है. ये धरती वीरों की धरती है, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटे-बेटियों की धरती है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष मैं झुमोइर महोत्सव में भी शामिल हुआ था. इस बार मुझे माघ बिहू के अवसर पर आने का मौका मिला है. एक महीने पहले मैं विकास परियोजनाओं के लिए यहां आया था. ऐसे सभी अवसरों ने भाजपा सरकार के, ‘विकास भी विरासत भी’ इस मंत्र को और मजबूत किया है.

“भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है. बीते एक-डेढ़ वर्षों से भाजपा पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में बिहार में चुनाव हुए. वहां 20 वर्ष बाद भी जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट दिए हैं. रिकॉर्ड सीटें जिताई हैं. दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं. मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है, वहां की जनता ने पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश दिया. जीत मुंबई में हो रही है, जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के अधिकतर शहरों की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या पर हंगामा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से किया मना

“कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को देश लगातार नकार रहा है”
उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में जितने भी चुनाव परिणाम आए हैं, उनका जनादेश स्पष्ट है. देश का वोटर आज गुड गवर्नेंस चाहता है, विकास चाहता है, वो विकास और विरासत दोनों पर फोकस करता है. इसलिए वो भाजपा को पसंद करता है. इन चुनावों का एक और संदेश है. कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को देश लगातार नकार रहा है. जिस मुंबई शहर में कांग्रेस का जन्म हुआ था वहां वो आज चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है.

“काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई”
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रकृति सुरक्षित होती है तो उसके साथ अवसर भी पैदा होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है. होम स्टे, गाइड सेवाएं, परिवहन, हस्त शिल्प और छोटे व्यवसायों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को आय के नए साधन मिले हैं. आज मैं असम के आप लोगों की, यहां की सरकार की एक और बात के लिए खासतौर पर तारीफ करूंगा. एक समय था जब काजीरंगा में राइनो के शिकार की घटनाएं असम की सबसे बड़ी चिंता बन चुकी थी. 2013-14 में एक सींग वाले दर्जनों राइनो मारे गए. भाजपा सरकार ने तय किया था कि हम ये नहीं चलने देंगे, अब ऐसा नहीं चलेगा. हमने इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत किया, वन विभाग को आधुनिक संसाधन मिले, निगरानी तंत्र सशक्त हुआ, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई. इसका सुखद परिणाम भी सामने आया. 2025 में राइनो के शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आई है.

“दूरी दिलों की, दूरी स्थानों की”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है. दूरी दिलों की, दूरी स्थानों की. दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं. इसका असर केवल अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा बल्कि भरोसे पर भी पड़ा. इस भावना को बदलने का काम भाजपा ने किया. डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता बनाया. रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू हुआ. लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी परवाह नहीं की. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो असम को बहुत कम रेल बजट मिलता था. लगभग 2000 करोड़ रुपये. अब भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 10,000 करोड़ रुपये सालाना कर दिया गया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2