KBP Times

खाटूधाम में नववर्ष मेले की शुरुआत, 2 जनवरी तक उमड़ेंगे 30 लाख श्रद्धालु

khatu shyam

khatu shyam: हारे के सहारे बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेले की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 जनवरी तक चलेगा। नववर्ष, एकादशी और मेले के संयोग के चलते करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और श्याम मंदिर कमेटी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस बार दर्शन, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई हैं और खाटूश्यामजी को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

पैदल मार्ग और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालु तय रूट से होते हुए मुख्य मेला मैदान में बनी 75 फीट की 14 कतारों से गुजरकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। रींगस से आने वाले वाहनों की पार्किंग 52 बीघा सरकारी भूमि में होगी, जबकि पलसाना और जीणमाता की ओर से आने वाले वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। दांता की तरफ से आने वालों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ को संभालने के लिए चारण खेत को भी मेले में शामिल किया गया है, जहां जिगजैग लाइनों और टीनशेड की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा सख्त, वीआईपी दर्शन बंद

मेले के दौरान करीब 3000 पुलिसकर्मी, होमगार्ड, आरएसी और प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात रहेगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रींगस-खाटू मार्ग पूरी तरह नो-व्हीकल जोन रहेगा। मेला अवधि में वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे, ताकि सभी सामान्य भक्तों को समान रूप से दर्शन मिल सकें। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2