KBP Times

भारत छोड़ते हुए विदेशी नागरिक का छलका दर्द, बोला- दुनिया का सबसे भयानक दर्द.. Video Viral

Viral Video

Viral Video: भारत की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विविधता का असर दुनिया भर के लोगों पर पड़ता है. इसका ताजा उदाहरण एक विदेशी पर्यटक का वायरल वीडियो है, जिसमें वह भारत छोड़ते समय भावुक होकर रो पड़ता है. वीडियो में सैलानी भारत और यहां के लोगों के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते हुए कहता है कि भारत से विदा लेना उसके जीवन का सबसे दर्दनाक पल है.जाते-जाते उसका ‘जय हिंद’ कहना लोगों का दिल जीत रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dave Flew (@flewy86)

भारत से बिछड़ने का दर्द आया सामने
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी पर्यटक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.भारत भ्रमण के बाद अपने देश लौट रहे इस सैलानी की भावुक प्रतिक्रिया ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है.वीडियो में वह भारत छोड़ने के दर्द को बयां करते हुए कहता है कि दुनिया का सबसे बुरा एहसास भारत से दूर जाना है. उसकी आंखों में आंसू और आवाज में भावनाएं साफ झलक रही हैं.

‘मुझे भारत और यहां के लोगों से प्यार है’
वीडियो में पर्यटक कहता है, “मैं इस जगह से और यहां के लोगों से बहुत प्यार करता हूं.लेकिन जिंदगी का यही नियम है कि कभी न कभी आगे बढ़ना पड़ता है.वह बताता है कि भारत में बिताया गया समय उसके जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक रहा है. यहां मिले लोगों के स्नेह और अपनापन ने उसके दिल में खास जगह बना ली है.

जल्द लौटने का किया वादा
विदेशी सैलानी ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही फिर भारत आएगा.उसने कहा कि इस यात्रा के दौरान बने दोस्तों और यादों को वह कभी नहीं भूल पाएगा.वीडियो के आखिर में उसने हाथ जोड़कर ‘अलविदा’ और ‘जय हिंद’ कहा, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा “यही भारत की असली ताकत है, यहां आने वाला हर व्यक्ति परिवार का हिस्सा बन जाता है.वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “एक विदेशी के मुंह से ‘जय हिंद’ सुनकर गर्व महसूस होता है.कई लोगों ने उसे दोबारा भारत आने का निमंत्रण भी दिया.यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत की संस्कृति और मेहमाननवाजी दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

यह भी पढ़ें:  हाईवे पर गाड़ी रोककर युवती ने बनाई डांस रील, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ VIRAL

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2