KBP Times

ऑनलाइन पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स

UPI payment

UPI: अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार यूपीआई से पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के पास आपका मोबाइल नंबर भी जाता है। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल मुमकिन है। आप कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं। जानिए तरीका –

यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं

– ऑनलाइन पेमेंट करते समय अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप जैसे कि गूगल पे ऐप पर जाना है।
– अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलने के बाद आपको नीचे दाईं ओर प्रोफाइल आइकन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
– प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको बीच में बैंक अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
– उसके बाद नया ऑप्शन खुल जाएगा और अब जो भी आपका प्राइमरी बैंक अकाउंट है उस पर आपको क्लिक करना है।
– अब आपको गूगल पे पर दूसरे नंबर पर नजर आ रहे मैनेज यूपीआई नंबर्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आप यहां पर अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को हटाकर कोई भी रेंडम नंबर दर्ज कर सकते हैं। आप जो भी नंबर दर्ज करेंगे वही आपकी यूपीआई आइडी बन जाएगी और उसी के जरिए ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। आपको बता दें कि आप इसी प्रकार फोन पे से भी अपना मोबाइल नंबर हटा कर कोई भी अन्य नंबर दर्ज कर सकते हैं। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल नंबर को अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कैसे बनाएं AI से वायरल “Dancing Baby” वीडियो ?

यह भी देखें: जयपुर के सरदारपुरा गांव में विकास की पोल खुली! टूटी सड़क और योजनाओं से परेशान किसान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2