KBP Times

अब प्रिंटर खुद तय करेगा क्या प्रिंट करना है! नई तकनीक लॉंच

Printer

Printer: स्मार्टफोन हो, ऑटोमोबाइल हो या फिर हमारे घर और ऑफिस के गैजेट्स एआई् हर जगह चीजों को स्मार्ट और सस्ता बना रहा है. अब घर-ऑफिस में रखे प्रिंटर भी इस कडी में जुड़ गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि एक जरूरी डॉक्यूमेंट प्रिंट करने के चक्कर में प्रिंटर कई खाली पन्ने बाहर निकाल देता है, जबकि काम सिर्फ एक ही पेज पर निकले टेक्स्ट का होता है. इससे कागज और महंगी इंक दोनों बर्बाद होते हैं. लेकिन टेक जगत की दिग्गज कंपनी एचपी ने अब इस समस्या का हल निकाल लिया है.

एचपी का बटन

HP ने इसके लिए नया HP AI Optimize Print Formatting फीचर पेश किया है, जो प्रिंटिंग को पहले से ज्यादा स्मार्ट, आसान बनाता है. यह AI-आधारित प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी है, जो आने वाली आम समस्याओं को खुद पहचानकर उन्हें दूर करती है, जिससे बेहतर आउटपुट के साथ कागज और इंक भी बचत होती है. यह फीचर वेब पेज, डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट को अपने-आप ऑप्टिमाइज करता है. इसके जरिए वेब पेज पर मौजूद गैरजरूरी ऐड, फालतू के कंटेंट और ऐसे पेज, जिनका काम नहीं होता है, वो हट जाते हैं. इससे सिर्फ जरूरी जानकारी ही प्रिंट होती है. इससे यूजरस को साफ-सुथरा प्रिंटआउट मिलता है.

सभी तरह के इस्तेमाल के लिए मददगार

कंपनी के मुताबिक यह फीचर घर, ऑफिस और शिक्षा से जुड़े सभी तरह के इस्तेमाल के लिए मददगार साबित होगा. हाइब्रिड वर्क और ऑनलाइन लर्निंग के बढ़ते दौर को ध्यान में रखते हुए इसे बेहतर और सुविधाजनक प्रिंटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है. फिलहाल HP AI Optimize Print Formatting कंपनी के चुनिंदा InkJet प्रिंटर्स में ही मौजूद है. HP इंडिया के सीनियर डायरेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि HP का उद्देश्य AI के जरिए तकनीक को ज्यादा सरल और उपयोगी बनाना है. HP AI Optimize Print Formatting के जरिए हमारा लक्ष्य प्रिंटिंग को ज्यादा स्मार्ट, आसान और भरोसेमंद बनाना है, जिससे लोग तकनीकी झंझटों की बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे सकें. 

कागज पर जानकारी उतारने तक सीमित नहीं

कंपनी के मुताबिक  प्रिंटिंग अब सिर्फ कागज पर जानकारी उतारने तक सीमित नहीं रह गई है. AI की मदद से यह तकनीक यह समझने में सक्षम हो रही है कि यूजर वास्तव में किस हिस्से को प्रिंट करना चाहता है. उदाहरण के लिए जैसे- जब कोई व्यक्ति किसी रेसिपी, आर्टिकल या बच्चों की वर्कशीट को प्रिंट करता है, तो अक्सर उसके साथ ऐड और गैर-जरूरी बातें भी प्रिंट हो जाती हैं. AI इस समस्या को कम करते हुए सिर्फ जरूरी कंटेंट को प्राथमिकता देता है.

इसके सात ही, यह टेक्नोलॉजी समय के सात यूजर की प्रिटिंग आदतों को भी समझ सकती है और उसी के मुताबिक बेहतर परिणाम देने लगती है. इससे प्रिंटिंग प्रक्रिया ज्यादा आसान और तेज हो जाती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2