Work from Home : कोरोना महामारी ने वर्क फ्रोम होम को चलन में ला दिया। कंपनियां अब शहर में आपात परिस्थितियों पर भी अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रोम होम कर देती है। अभी कुछ दिन पूर्व ही भारी बारिश के कारण लोग अपने ऑफिस नहीं पहुंचे तो कंपनियों ने वर्क फ्रोम होम का निर्देश दे दिया। इसलिए पिछले कुछ समय से वर्क फ्रोम होम आम हो गया है. ऐसे में लोग अपने घर पर काम करने के लिए सही डिवाइस चुनने को लेकर उलझन में रहते हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि मिनी पीसी लिया जाए या लैपटॉप। दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं, और चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपका काम किस तरह का है जानते हैं आपको क्या सूट करेगा –
Mini PC: स्थायी सेटअप और कस्टमाइजेशन
Work from Home में Mini PC का सबसे बड़ा फायदा इसका छोटा आकार है. यह आपके डेस्क को साफ-सुथरा रखता है और आप अपनी पसंद का मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और कैमरा चुन सकते हैं. इसमें कई पोर्ट्स होते हैं और RAM/स्टोरेज अपग्रेड करने का विकल्प भी मिलता है. लेकिन इसकी कमी यह है कि आपको मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और स्पीकर जैसे अतिरिक्त उपकरण खरीदने पड़ते हैं. साथ ही, यह उतना पोर्टेबल नहीं है जितना Laptop.
Laptop: ऑल-इन-वन सुविधा और पोर्टेबिलिटी
Laptop का सबसे बड़ा फायदा है सुविधा. इसे खरीदते ही आप तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं, अलग से कोई उपकरण लेने की जरूरत नहीं होती. यह पोर्टेबल है, यानी आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं. साथ ही, चाहें तो मॉनिटर और कीबोर्ड जोड़कर इसे डेस्कटॉप जैसा अनुभव भी बना सकते हैं. लेकिन इसमें अपग्रेड की सीमाएं होती हैं और बैटरी समय के साथ कमजोर हो सकती है.
कॉस्ट और वैल्यू
Work from Home में Mini PC देखने में सस्ता लग सकता है, लेकिन जब आप मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और अन्य उपकरण जोड़ते हैं तो इसकी कुल लागत Laptop से ज्यादा हो सकती है. दूसरी ओर, Laptop एक ही पैकेज में सब कुछ देता है, जिससे यह अधिक वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है.
किसे चुनें?
अगर आपका काम हमेशा एक ही डेस्क पर होता है और आप कस्टमाइजेशन चाहते हैं, तो Mini PC बेहतर विकल्प है. लेकिन अगर आपको पोर्टेबिलिटी चाहिए और कभी-कभी ऑफिस भी जाना पड़ता है, तो Laptop ज्यादा समझदारी भरा चुनाव है. इस तरह, चुनाव आपके काम करने के तरीके पर निर्भर करता है. अगर स्थायी सेटअप चाहिए तो Mini PC, और अगर लचीलापन व पोर्टेबिलिटी चाहिए तो Laptop बेहतर रहेगा.
यह भी पढें –केजरीवाल बोले-विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना, सरकार बोली-कोई प्लान नहीं
यह भी देखें –श्योसिंहपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अकाल! सड़क, पानी, बस सब बदहाल | ग्रामीणों की खुली पीड़ा



