KBP Times

आपके अकेलेपन का साथी रोबोट लॉंच, दिल की बात भी समझेगा !

Robot Uworld U1

ROBOT UWorld U1 : रोबोटिक्स की दुनिया अब एक नए दौर में कदम रख रही है। पहले रोबोट सिर्फ खतरनाक और थका देने वाले काम करते थे, लेकिन अब वे हमारे साथी बन रहे हैं.चीन की एक बड़ी रोबोटिक्स कंपनी यूबी टेक ने ऐसा रोबोट तैयार किया है जो इंसान के सुख-दुख को भी समझ सके। इस कल्पना को हकीकत में बदलते हुए कंपनी ने एक ऐसा शानदार ह्यूमनॉइड (इंसानों जैसा) रोबोट लॉन्च किया है, जो फैक्ट्रियों में काम करने के लिए नहीं, बल्कि इंसानों का अकेलापन दूर करने के लिए बनाया गया है। इसका नाम ROBOT UWorld U1 है, जिसकी खास बात यह है कि जो न सिर्फ इंसानों जैसा दिखता है बल्कि उनके इमोशंस को भी महसूस कर सकता है।

कहां-कहां हो सकेगा इसका इस्तेमाल

इस रोबोट का इस्तेमाल घर के बुजुर्गों की देखभाल, बच्चों की पढ़ाई, होटल, रिसेप्शन और प्रीमियम होम सर्विसेज में बखूबी किया जा सकता है. इसमें ऐसी तकनीक है कि यह बिना किसी वेक वर्ड (जैसे हेलो या अलेक्सा) के भी आपके आसपास के माहौल को देखकर खुद काम शुरू कर सकता है. यह रोबोट सिर्फ वयस्कों यानी एडल्ट खरीदारों के लिए ही उपलब्ध है।

असली त्वचा और इंसानों जैसी बनावट

चीन के शेंझेन में 30 जून को इस अनोखे रोबोट ROBOT UWorld U1 को दुनिया के सामने पेश किया गया. इस रोबोट पर सिलिकॉन की परत चढ़ाई गई है, जिससे इसकी त्वचा बिल्कुल असली इंसान जैसी महसूस होती है. यह रोबोट दो अलग-अलग वर्शन्स में आता है, जिसमें पुरुष रोबोट की लंबाई 183 सेंटीमीटर और महिला रोबोट की लंबाई 168 सेंटीमीटर है. इसके शरीर में 88 सर्वाे जॉइंट्स यानी जोड़ दिए गए हैं, जिसकी मदद से यह इंसानों की तरह बेहद आसानी से और नेचुरल तरीके से हाथ-पैर हिला सकता है.

दिल की बात समझेगा इमोशनल

इस रोबोट को सिर्फ एक मशीन समझना भूल होगी क्योंकि इसमें एडवांस इमोशनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम लगा हुआ है. कंपनी का दावा है कि ROBOT UWorld U1 इंसानों के 20 से ज्यादा इमोशनल स्टेट्स यानी भावों को पहचान सकता है. जब आप इससे बात करेंगे, तो यह आपकी आँखों में आँखें डालकर बात करेगा. इतना ही नहीं, इसमें पुरानी बातें याद रखने की क्षमता है, जिससे यह समय के साथ आपको और बेहतर तरीके से समझने लगता है और उसी हिसाब से जवाब देता है।

कीमत और इसके अलग वेरिएंट्स

यह शानदार रोबोट हर वर्ग के लिए तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनके नाम लाइट, प्रो और अल्ट्रा हैं. अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1,19,800 युआन यानी करीब 14 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 9,90,000 युआन यानी करीब 1.15 करोड़ रुपये तक जाती है. लोगों के बीच इसका क्रेज इस कदर देखा जा रहा है कि लॉन्चिंग के पहले दिन ही कंपनी को इसके 13,361 यूनिट्स के ऑर्डर मिल चुके थे।

डेटा और प्राइवेसी की पूरी गारंटी

अक्सर AI डिवाइस के साथ डेटा लीक होने का खतरा रहता है, लेकिन इस रोबोट के साथ ऐसा नहीं है. UWORLD U1 का इमोशनल AI मॉडल पूरी तरह से रॉकचिप के RK3588 प्रोसेसर पर लोकल लेवल पर काम करता है. इसका मतलब है कि आपकी बातचीत और डेटा क्लाउड सर्वर पर नहीं जाता है, बल्कि रोबोट के अंदर ही सुरक्षित रहता है. कंपनी ने इसमें थ्री-लेयर प्राइवेसी आर्किटेक्चर दिया है, जिससे यूजर की प्राइवेसी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है और डेटा चोरी होने का कोई डर नहीं रहता है.

यह भी पढ़ें : इंसानों की तरह काम करने को तैयार है अपोलो 2 रोबोट, ट्रेनिंग के लिए रोबोट पार्क

यह भी देखें: सीकर रोड पर फिर जलभराव का कहर | 28 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फेल? जनता में भारी आक्रोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2