CMO : जयपुर में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जयपुर कंट्रोल रूम में मंगलवार को धमकी भरा कॉल किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस की टीमें धमकी भरे कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी थी। कॉल कहां से किया गया और इसके पीछे कौन है। इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी की गई। वहीं विधायकपुरी थाना पुलिस ने नंबर ट्रेस करके आरोपी को हिरासत में लिया है।
4 घंटे चलाया सर्च अभियान
जानकारी के अनुसार- सीएम ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी के बाद सुबह 10.30 बजे पूरी बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सीएम ऑफिस में डॉग स्क्वायड टीम, एटीएस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंची। करीब 4.30 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने कॉल करने वाले संदिग्ध को डिटेन किया है।
एक साल पहले भी मिली थी धमकी
जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी 26 जुलाई 2025 को दी गई थी। दोनों धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई थी। हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
यह भी पढ़ें –“BJP-RSS का वंदे मातरम् से कभी वास्ता नहीं रहा”, पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने किया कटाक्ष
यह भी देखें- कालवाड़ में ‘कलेक्टर राज’? खसरा 399/1 में जयपुर कलेक्टर की कार्रवाई पर उठे सवाल | Jaipur



