KBP Times

जयपुर में स्कूल प्रशासन कहता रहा “जल्दी आओ, जल्दी आओ” और छात्र की तबियत बिगड़ती चली गई.. फिर मौत

Student Death

Student Death : स्कूल में 12वीं के छात्र की तबियत बिगड़ती जा रही थी, हॉस्पीटल नजदीक था लेकिन स्कूल प्रशासन छात्र के परिजनों को जल्दी आओ, जल्दी आओ कहता रहा। परिजन स्कूल पहुंचे, अपने बेटे को हॉस्पीटल लेकर भागे तब तक छात्र की तबियत गंभीर हो चुकी थी, हॉस्पीटल दर हॉस्पीटल भागते परिजन को आखिर कार नो मोर सुनना पडा। यह घटना बताई है मृतक छात्र के चाचा ने। मामले के अनुसार जयपुर के झोटवाडा क्षेत्र एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास के स्टूडेंट की मौत हो गई। लंच टाइम में तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया था। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन की लापहरवाही के चलते छात्र की जान जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को लोगों के साथ स्कूल पहुंचकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ASI नरेन्द्र कुमार के अनुसार

ASI नरेन्द्र कुमार के अनुसार झोटवाड़ा के बृजमण्डल कॉलोनी निवासी प्रिंस सोनी की मौत हुई है। वह अपने मम्मी-पापा व बड़ी बहन के साथ रहता था। झोटवाड़ा के कांटा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। दोपहर करीब 11 बजे लंच टाइम में प्रिंस की स्कूल में तबीयत खराब हो गई। परिजनों की ओर से स्कूल पहुंचकर प्रिंस को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने मणिपाल हॉस्पिटल भेज दिया, जहां डॉक्टर्स ने चेकिंग के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची झोटवाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

स्कूल पहुंच परिजनों ने किया हंगामा

12वीं के स्टूडेंट प्रिंस की संदिग्ध मौत को लेकर गुस्साएं परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। लोगों ने स्कूल में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने स्कूल स्टाफ को प्रिंस की मौत का जिम्मेदार बताया।
मृतक छात्र के चाचा अनुराग सोनी का कहना है- लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। पेटीज के खराब व ऑयली होने के कारण वह प्रिंस के गले में अटक गई। वह पानी पीने के लिए भागा, लेकिन वहां तक पहुंच नहीं सका। वहां मौजूद टीचर्स ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उसकी पीठ थपथपा के बेंच पर लेटा दिया। स्कूल से महज 100 मीटर दूरी पर हॉस्पिटल होने के बाद भी परिजनों को कॉल कर प्रिंस की तबीयत खराब होने के लिए बताते रहे।
बार-बार कॉल कर फोर व्हीलर लेकर आना, जल्दी आ जाओ कहते रहे। स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं करवाया गया। उनकी लापरवाही के चलते ही प्रिंस की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें –जयपुर में बाइक सवार दो नकाबपोश ने युवक को गोली मारी, मौत

यह भी देखें – डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2