KBP Times

गर्मी में सिर को ठंडा रखने के जानिए घरेलू उपाय

heat on headache

Heat: कई राज्यों में गर्मी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान में भी कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, धूप और गर्मी की वजह से सिर तपने लगता है। सिर गर्म होने से कई लोगों तेज सिरदर्द होने लगता है, तो गर्मी से किसी को बुखार और उल्टी जैसा भी महसूस होने लगता है। ऐसे में अक्सर लोग या तो शरीर को ठंडा रखने के लिए आइसक्रीम, कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स आदि का सेवन करते हैं। जबकि, इनसे सिर की तपन कम नहीं होती है। कई लोग सिर के तापमान को कम करने के लिए ठंडे पानी का उपयोग भी करते हैं, जो सही भी है। लेकिन, सिर पर ज्यादा ठंडा पानी डालने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर गर्मी में आपका सिर भी तप जाता है, तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

नारियल तेल से मालिश करें

अगर गर्मी के मौसम में आपका सिर गर्म हो जाता है, तो आप नारियल तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, यह सिर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए आप नारियल का तेल लें और इसे स्कैल्प पर रखें। इससे सिर की गर्मी दूर होती है और गर्मी की वजह से होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।

सिर को ढककर रखें

गर्मी में धूप में बाहर निकलने से सिर गर्म हो सकता है। इससे सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस मौसम में सिर को गर्म होने से बचाने के लिए सूती के कपड़े का उपयोग करें। घर से बाहर निकलते समय सिर को किसी सूती कपड़े से अच्छी तरह ढक लें। आप चाहें तो कैप या टोपी भी पहन सकते हैं। सिर को धूप से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

एलोवेरा हेयर पैक

आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में सिर को ठंडा रखने के लिए आप एलोवेरा हेयर पैक का उपयोग कर सकते हैं। आप एलोवेरा में पेपरमिंट ऑयल भी मिला सकते हैं, यह भी स्कैल्प को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। आप एलोवेरा जेल लें और इसमें 2 से 3 बूंद पेपरमिंट ऑयल मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे सिर को काफी ठंडक मिलेगी और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।

मेहंदी का पेस्ट

मेहंदी सिर को ठंडा रखने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। दरअसल, गर्मियों में स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में मेहंदी का पेस्ट अप्लाई करना काफी अच्छा साबित हो सकता है। मेहंगी स्कैल्प के पीएच लेवल को भी बैलेंस में बनाए रखता है। सप्ताह में एक बार मेहंदी लगाने से सिर में ठंडक बनी रह सकती है।

खीरा हेयर पैक

खीरा सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर गर्मी में सिर गर्म हो जाता है, तो सिर को ठंडा रखने के लिए आप खीरा हेयर पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खीरे में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है। खीरा हेयर पैक लगाने से सिर को ठंडक मिलती है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें : डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी 30 जरूरी दवाओं के दाम सरकार ने किए तय

यह भी देखें: 2 साल की प्रिशा शर्मा ने किया कमाल | 15 से ज्यादा श्लोक और मंत्र हैं कंठस्थ। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2