KBP Times

‘The Kashmir Files’ के बाद विवेक अग्निहोत्री का धमाका, भूषण कुमार के साथ मिलकर बनाएंगे ‘Operation Sindoor’

Operation Sindoor: विवेक अग्निहोत्री का धमाका

Operation Sindoor: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर देश की सुरक्षा और साहस से जुड़ी एक अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई मेगा-फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’की आधिकारिक घोषणा कर दी है।यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई गुप्त सैन्य कार्रवाइयों पर आधारित होगी

ढिल्लों की किताब पर आधारित

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की प्रसिद्ध किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ से प्रेरित है।विवेक रंजन अग्निहोत्री का कहना है कि यह एक ऐसी कहानी है जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी और पाकिस्तान के ‘न्यूक्लियर ब्लफ’ (परमाणु झूठ) का पर्दाफाश किया।

फिल्म की विशेषताएं

ये फल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है ,फिल्म की पटकथा भारतीय सशस्त्र बलों के विभिन्न विंग्स के साथ मिलकर की गई जमीनी रिसर्च पर आधारित है। विवेक का दावा है कि फिल्म केवल ‘क्या हुआ’ नहीं, बल्कि ‘कैसे’ और ‘क्यों’ हुआ, इसकी परतें भी खोलेगी।फिल्म का निर्माण T-Series और ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शन’ के बैनर तले होगा।वही निर्देशन कि बात करें तो फिल्म की कमान खुद विवेक अग्निहोत्री ही संभालेंगे।

“असहज करने वाली लेकिन जरूरी कहानी”

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि ऐसी कहानियां बताई जानी चाहिए जो सुनने में असहज लगें लेकिन बहुत जरूरी हों। हम बहादुरी और रणनीतिक सूझबूझ की इस कहानी को पूरी सच्चाई और सिनेमैटिक अनुभव के साथ पेश करेंगे।”

कब होगी रिलीज?

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों के बाद दर्शकों को विवेक की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर, लंबे समय से विशेष ACB टीम को दे रहे थे गच्चा

Maharashtra News

नासिक में IT कंपनी की 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 6 गिरफ्तार, मंत्री राणे बोले-जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं…

US-Israel-Iran War

ईरान का अमेरिका पर सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ने का आरोप, ट्रंप बोले- अभी ईरान में तैनात रहेगी आर्मी…

Rajasthan Governor: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

नवकार महामंत्र दिवस पर राज्यपाल का बयान: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

PM Narendra Modi

बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

Jyotish Religious

रास्ते में मिला नोट या सिक्का….आपके लिए कितना शुभ-अशुभ

IAS Tina Dabi

टीना डाबी की सलाह से बदली काजल की किस्मत, पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बनीं IPS

Google Pixel 10 Technology

Google Pixel 10 खरीदना चाहते है तो अब मौका, धमाकेदार छूट, उठाएं फायदा

Narendra Modi

“सिर्फ घुसपैठियों की ‘फैक्ट्री’ फली-फुली…” बंगाल में TMC सरकार पर जमकर भड़के PM मोदी