FWICE : फिल्म एक्टर्स और प्रोडयूर्स के बीच किसी भी विवाद को सुलझाने वाली और फिल्म प्रोडक्शन से जुडे लाखों मेंबर्स की संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज (FWICE) ने फरहान अख्तर की शिकायत के बाद अभिनेता रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। फरहान अख्तर ने संस्था में शिकायत की थी कि रणवीर सिंह ने उनकी फिल्म डॉन 3 साइन करने के बाद अचानक छोड दी जिससे उनको नुकसान हुआ है। अब संस्था द्वारा प्रतिबंध लगा देने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह विवाद खत्म होने तक कोई फिल्म नहीं कर सकेंगे। दूसरी तरफ रणवीर सिंह सोमवार देर रात मुंबई से रवाना हुए हैं, जिससे उनके शूटिंग में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विवाद खत्म होने तक शूटिंग नहीं कर सकते
फेडरेशन ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। ऐसे में रणवीर विवाद खत्म होने तक कोई नई फिल्म नहीं शूट कर सकेंगे। फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 अचानक छोड़ दी, जिसकी घोषणा 2023 में रणवीर के साथ हुई थी। मेकर्स का दावा है कि इससे उनका 45 करोड़ का नुकसान हुआ। पहले इस मामले की शिकायत प्रोड्यूसर गिल्ड में की गई, जिसके बाद ये मामला FWICE के पास पहुंचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन ने रणवीर सिंह को अलग-अलग मौकों पर 3 नोटिस भेजे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ये लीगल मामला है, जो फेडरेशन द्वारा नहीं बल्कि कोर्ट के जरिए सुलझाना चाहिए।
रणवीर की आने वाली फिल्मों पर असर
इस निर्देश के कारण रणवीर सिंह के नए प्रोजेक्ट्स और फिल्मों के निर्माण में दिक्कतें आ सकती हैं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में (स्पेशल कैमियो), निर्देशक आदित्य धर के साथ अगला बड़ा प्रोजेक्ट, कियारा आडवाणी के साथ एक फिल्म और संजय लीला भंसाली की film शामिल हैं। शूटिंग में रुकावट रणवीर की जिन फिल्मों की शूटिंग अभी होनी है, वहां काम करने वाले 90 प्रतिशत टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स इसी फेडरेशन से जुड़े हैं। असहयोग निर्देश के कारण ये वर्कर्स रणवीर के सेट पर काम करने से मना कर सकते हैं, जिससे शूटिंग रुक सकती है। मेकर्स की परेशानी रणवीर के साथ नई फिल्म प्लान कर रहे दूसरे प्रोड्यूसर्स के लिए काम आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। उन्हें फिल्म शुरू करने से पहले FWICE से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने की जरूरत पड़ सकती है। जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, तब तक रणवीर के नए प्रोजेक्ट्स लटक सकते हैं।



