Hina Khan : टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने देश भर में चर्चित हुए केतन हत्याकांड में उसकी मंगेतर सिया गोयल का हाथ होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने गुस्से का इजहार किया और लिखा कि वो एक सच बोल देती तो केतन की जान बच जाती। बता दें कि हाल ही में पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना. शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक हादसा माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद इस केस ने ऐसा मोड़ लिया कि हर कोई हैरान रह गया. अब पुलिस इस मामले को कथित हत्या के रूप में जांच रही है।
हिना ने बताया दुखद
हिना ने इसे दुखद बताया और कहा कि सिया न कहकर पीछे हट सकती थी. जानकारी के मुताबिक, 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. पहले इसे पहाड़ी से गिरने का हादसा बताया गया, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों ने कहानी ही बदल दी. पुलिस का आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके रूमर्ड बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी.
सच कहना इतना मुश्किल हो गया
हिना खान ने अपनी पोस्ट में कहा- आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक को तैयार हैं. ऐसा लगता है कि सच्चाई स्वीकार करने से आसान किसी की जिंदगी खत्म कर देना हो गया है. सिर्फ एक सच बोलकर तुम उसे बचा सकती थीं और अपनी पसंद की जिंदगी किसी और के साथ जी सकती थीं. आखिर क्यों? बेहद अफसोस…
केतन-सिया की होने वाली थी सगाई
बताया जा रहा है कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की इसी साल सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की भव्य शादी होने वाली थी.
यह भी पढ़ें : मुकेश तिवारी बोले- वेलकम टू द जंगल में 36 कलाकार, फिल्म बनाना ही चुनौती बना
यह भी देखें : VIP कल्चर पीड़िता के समर्थन में उतरा वैश्य समाज, इंसाफ की मांग। KBP Times



